फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news agra tree cut

Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में पेड़ों की कटाई, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
agra news agra tree cut
आगरा। ताज ट्रेपेजियम ज़ोन में आने वाले नैनाना ब्राह्मण और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों के काटे जाने के खिलाफ वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। थाना सदर क्षेत्र के चोर नगरिया में पेड़ों के काटने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने वन रक्षक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर रेंज के वन रक्षक संदीप चाहर चोर नगरिया (चक छह, नैनाना ब्राह्मण) में पेड़ काटे जाने की सूचना पर साथी वन रक्षक गोविंद के साथ पहुंचे। उन्हें मौके पर नीम के दो ठूंठ एक कटा हुआ पेड़ मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी हरयंत निवासी ग्राम चोर नगरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अन्य स्थान पर नीम और शीशम के पांच पेड़ काटे गए मिले। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नवल सिंह निवासी चोर नगरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि पेड़ों के काटे जाने पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन


वर्जन
मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पेड़ काटने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
-सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed