{"_id":"6ac569083f0f0e107e079c37","slug":"agra-news-agra-ration-shop-agra-news-c-421-1-fsk1001-18773-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झगड़े की आशंका से तीसरी बार भी नहीं हुआ कोटेदार का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झगड़े की आशंका से तीसरी बार भी नहीं हुआ कोटेदार का चयन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम पंचायत मई बुजुर्ग में नए कोटेदार के चयन के लिए मंगलवार को बुलाई गई ग्रामीणों की बैठक आपसी कहासुनी और झगड़े की आशंका के चलते निरस्त कर दी गई। इससे पहले भी दो बार बैठक निरस्त हो चुकी है। लगातार तीसरी बार चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
मंगलवार दोपहर निर्धारित तिथि पर सहायक विकास अधिकारी गिरीश अग्रवाल और ग्राम पंचायत सचिव मोहित यादव बैठक कराने के लिए गांव पहुंचे थे। बैठक के दौरान ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने और झगड़े की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने बैठक निरस्त कर दी।
बताया गया है कि मई बुजुर्ग के तत्कालीन कोटेदार शरीफ के खिलाफ राशन की कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद सरकारी राशन की दुकान निरस्त कर दी गई थी। एसडीएम अभिनव पाठक के निर्देश पर नए राशन विक्रेता का चयन किया जाना है। ग्राम पंचायत सचिव मोहित यादव ने बताया कि ग्रामीणों के बीच विवाद की आशंका के चलते मंगलवार की बैठक निरस्त की गई है। इससे पहले भी दो बार बैठक नहीं हो सकी थी। पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी खंड विकास अधिकारी और एसडीएम किरावली को दी जाएगी। संवाद