फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Nagra Nigam Distributed tablets worth Rs 40 lakh to the councilors

Agra: विकास के लिए नगर निगम का खजाना खाली, लेकिन पार्षदों को बांट दिए 40 लाख के टैबलेट

Sun, 21 Aug 2022 10:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 10:06 AM IST
सार

आगरा नगर निगम द्वारा पार्षदों को टैबलेट बांटे जा रहे हैं। यह तब हो रहा है, जब उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। वहीं बात विकास कार्यों की करें तो नगर निगम का खजाना खाली है। 

विज्ञापन
Agra Nagra Nigam Distributed tablets worth Rs 40 lakh to the councilors
पार्षद को टैबलेट भेंट करते मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में सड़कें टूटी हैं, गड्ढे हैं और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना दुश्वार है, लेकिन इनके निर्माण के लिए नगर निगम के पास धन नहीं हैं। दो साल से शहर की सड़कों की हालत खराब है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी बजट की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके उलट पार्षदों को 40 लाख रुपये खर्च कर फोर जी टैबलेट बांटे गए हैं। वह भी तब, जब पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने को है। 

विज्ञापन


विदाई के वक्त पार्षदों को दिए गए महंगे टैबलेट पर कई पार्षदों ने ही सवाल खड़े किए हैं। पार्षदों का कहना है कि इससे बेहतर शहर की सड़कों और नालों के निर्माण पर पैसे खर्च किए जाते। तीन माह बाद जो नए पार्षद आते, टैबलेट उन्हें देने चाहिए थे।

विज्ञापन

385 विकास कार्य धन की कमी से शुरू नहीं

नगर निगम 385 सड़कों, नालियों, खड़ंजा और नालों की मरम्मत, निर्माण के काम धन की कमी के कारण शुरू नहीं करा पा रहा है। पांच बार टेंडर निकालने पर भी निगम के ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं। उन्हें भुगतान की चिंता है। ठेकेदारों का कहना है कि निर्माण कार्य कराने के बाद नगर निगम पुराने भुगतान ही नहीं कर पाया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और अन्य कंपनियों के भुगतान ही अटके हुए हैं। चुनावी साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब निर्माण कार्य की जगह पार्षदों को टैबलेट देकर खुश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैबलेट देने का फायदा नहीं

लॉयर्स कॉलोनी के पार्षद फौरन सिंह ने कहा कि मैंने सदन में भी यह कहा था कि पार्षदों को विदाई के वक्त टैबलेट देने का कोई फायदा नहीं। बेहतर होता कि तीन माह बाद नए सदन में जब नए पार्षद आते तो उन्हें टैबलेट देते, ताकि पूरे पांच साल वह इससे काम कर पाते। 

टैबलेट देकर फिजूलखर्ची क्यों

राजनगर के पार्षद बंटी माहौर ने कहा कि नगर निगम के पास सड़कें और नालों के निर्माण के लिए पैसे नहीं है, लेकिन टैबलेट के लिए बजट है। सांसद, विधायकों को पहले से लैपटॉप मिले हैं, उन्हें देकर क्यों फिजूलखर्ची कर रहे हैं। हमारे लिए खरीद लिया है, इसलिए लिया, पर हमारा इस पर विरोध है। 

प्रस्ताव पुराना था, डिलीवरी अब हुई है

मेयर नवीन जैन ने कहा कि नगर निगम के पार्षद जनता के बीच रहते हैं, इसलिए पेपरलेस व्यवस्था के लिए उन्हें टैबलेट बांटे गए हैं ताकि ऑनलाइन व्यवस्थाओं का फायदा पार्षद के जरिये जनता तक पहुंच सके। टैबलेट का प्रस्ताव पुराना था, डिलीवरी अब हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed