फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra nagar nigam website hacked by pak hackers

तीन घंटे हैकर्स के कब्जे में रही वेबसाइट, कानपुर से मिले संदेश पर जागा अागरा नगर निगम

Tue, 09 May 2017 07:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Tue, 09 May 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
agra nagar nigam website hacked by pak hackers
आगरा नगर निगम की वेबसाइट - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे हैकर्स के कब्जे में रहने के बाद आगरा नगर निगम की वेबसाइट को रीस्टोर कर लिया गया। कानपुर से मिले संदेश के बाद नगर निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी हो सकी। प्रभारी नगरायुक्त ने बताया कि साइट पर कोई गोपनीय जानकारी नहीं थीं। इस पर पड़ा डाटा भी पूरी तरह सुरक्षित है। 
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को दोपहर में अचानक आगरा नगर निगम की वेबसाइट (www.nagarnigamagra.com) पर दोपहर में अचानक कश्मीर की आजादी का पोस्टर दिखाई देने लगा। इस पर यह संदेश भी था कि पाक हैकर्स ने इसे हैक किया है। वेबसाइट पर कश्मीर की आजादी के नारे और गो मोदी गो का नारा भी लिखा था। काफी देरतक तो नगर निगम प्रशासन को भी इसकी जानकारी नहीं हुई। बाद में जब कानपुर से सूचना आई तो हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त चीफ इंजीनियर तरूण कुमार शर्मा ने बताया कि वेबसाइट करीब दो से तीन घंटे पाकिस्तानी हैकर्स के कब्जे में रही। कानपुर से इसकी सूचना मिलते ही वेबसाइट को रीस्टोर करा लिया गया। साइट पर कोई गोपनीय जानकारी नहीं थी तो भी डाटा था वह पूरी तरह सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि खुद हैकर्स ने वेबसाइट को हैक करने की पुष्टि की थी। उन्होंने वेबसाइट के होम पेज को मोडिफाइ कर उस पर कश्मीर में पत्थरबाजों का पोस्टर लगाया है और कश्मीर की आजादी के नारे लिखे। वेबसाइट के होम पेज पर पहली लाइन गो मोदी गो लिखी थी। पाक हैकर्स ने इस अपना फेसबुक एड्रेस भी शेयर किया और लिखा था कि कश्मीर की आजादी ही हमारा लक्ष्य है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed