फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Nagar Nigam Chunav 2023 Contenders waiting for list 65 nominations done so far

Agra Nagar Nigam Chunav 2023: किसे मिलेगा मेयर का टिकट? दावेदारों को सूची का इंतजार, अब तक हुए 65 नामांकन

Sat, 15 Apr 2023 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 11:32 AM IST
सार

अब तक 720 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। इनमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला के लिये आरक्षित वार्डों के लिए 119 नाम निर्देशन पत्र तथा अनारक्षित श्रेणी के 59 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई है।

विज्ञापन
Agra Nagar Nigam Chunav 2023 Contenders waiting for list 65 nominations done so far
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निकाय चुनाव में नामांकन के लिए अब महज तीन दिन बाकी है। मेयर, नगर पालिका चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ पार्षद पद के दावेदारों को राजनैतिक दलों की सूची का इंतजार है। नगर निगम में मेयर पद के लिए शुक्रवार को एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सौ वार्डों के लिए 178 नामांकन पत्र खरीदे गए। अब तक 720 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। इनमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला के लिये आरक्षित वार्डों के लिए 119 नाम निर्देशन पत्र तथा अनारक्षित श्रेणी के 59 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए कुल 65 नामांकन दाखिल किए गए, जिनमें नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चार और वार्ड के पार्षद के लिए 61 नामांकन दाखिल हुए। नगर निगम में मेयर पद, नगर पालिका चेयरमैन के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन शुक्रवार को भरे गए। 17 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन


डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि नगर पालिका चेयरमैन के लिए शुक्रवार को 15 नामांकन पत्र बिके हैं, जबकि अब तक कुल 178 की बिक्री हो चुकी है। पार्षदों के लिए शुक्रवार को 58 और अब तक कुल 327 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह

मेयर प्रत्याशियों के नाम का इंतजार

भाजपा, बसपा, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक किसी राजनैतिक दल ने अपने प्रत्याशियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। हालांकि भाजपा और सपा की सूची कल तक आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आखिरी दिन नामांकन किया जा सके। दावेदारों के विरोध की आशंका के कारण अभी तक दलों ने पार्षद और मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

शुक्रवार को नामांकन

निकाय अध्यक्ष पार्षद

नगर निगम 0 3
नगर पालिका 0 20

नगर पंचायत 4 38
कुल 65

नामांकन पत्रों की बिक्री

             अध्यक्ष             पार्षद
नगर पंचायत आज कुल आज कुल

पिनाहट 5 11             9 23
फतेहाबाद 1 22             14 68

किरावली 2 15             8 67
खेरागढ़ 0 11             10 44

जगनेर 0 10             2 40
दयालबाग 0 2             0 22

स्वामीबाग 0 6             3 33
कुल 8 82            46 297

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed