फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Nagar nigam Bans Shops Near Electric Poles During Monsoon Strict Action Planned

UP: बिजली के खंभों के पास नहीं लगेगी दुकान और फड़, निगम ने जारी किए आदेश; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 30 Jul 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 09:52 AM IST
सार

बारिश के दौरान करंट से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभों के पास दुकान, ठेला और फड़ लगाने पर रोक लगा दी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Agra Nagar nigam Bans Shops Near Electric Poles During Monsoon Strict Action Planned
नगर निगम आगरा

विस्तार

 बारिश में विद्युत दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभों के पास कोई दुकान, ठेल या फड़ नहीं लगाई जा सकेगी। नगर निगम ऐसे दुकानदारों और ठेल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि सावन में लगने वाले मेलों के दौरान बिजली और स्ट्रीट लाइट के खंभों के पास दुकान नहीं लगने दी जाएगी। दरअसल, बारिश में किसी कारणवश खंभे में करंट उतर आता है तो दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


बीते माह में कई खोखा संचालक और दुकानदार स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन से चोरी की बिजली उपयोग करते हुए भी पकड़े गए हैं। इसलिए घने और प्रमुख बाजारों राजामंडी, बिजलीघर, रूई की मंडी, टेढ़ी बगिया, रावतपाड़ा, आवास विकास, शास्त्रीपुरम, बोदला, सिकंदरा, बेलनगंज आदि जगहों पर दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। निगम की टीमें नियमित रूप से इन बाजारों का निरीक्षण करेंगी और बिजली के खंभों के पास से दुकानदारों को हटाएंगी। उन्होंने अपील की कि स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभों से बारिश में दूरी बनाए रखें। निगम ने सुरक्षा के लिए पीवीसी पाइप और कोटिंग कराई है लेकिन करंट से बचाव के लिए दूरी बनाना ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गुरु पूर्णिमा पर मिली सौगात: कुर्रा चित्तरपुर में दशकों पुराने स्कूल को मिला नया भवन, फीता काटकर हुआ लोकार्पण


दस लाख से बनेगी सड़क और नाली
वार्ड 47 आवास विकास पूर्वी के सेक्टर-6 डी में पार्षद निरंजन सिंह कैम ने कॉलोनी के लोगों के साथ नाली और इंटरलॉकिंग युक्त सड़क का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च होंगे। पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, मनोज शर्मा ने नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान सुधीर शर्मा, जवाहर सिंह, चौधरी मुकेश पाराशर, बृज किशोर शर्मा, राधेश्याम भारद्वाज, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें -    UP: यूपी पुलिस की दरोगा सुनीता यादव ने रचा इतिहास, महिला व पुरुष दोनों श्रेणियों में जीते आठ पदक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed