{"_id":"6a6ac17717c564c33a0c925d","slug":"new-school-building-inaugurated-on-guru-purnima-at-kurra-chittarpur-school-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर मिली सौगात: कुर्रा चित्तरपुर में दशकों पुराने स्कूल को मिला नया भवन, फीता काटकर हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर मिली सौगात: कुर्रा चित्तरपुर में दशकों पुराने स्कूल को मिला नया भवन, फीता काटकर हुआ लोकार्पण
Thu, 30 Jul 2026 08:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:43 AM IST
सार
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शमसाबाद के कुर्रा चित्तरपुर स्कूल में नए भवन का लोकार्पण किया गया। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और जर्जर भवन की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
समाजसेविका सरला जायसवाल ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र स्थित कुर्रा चित्तरपुर स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पूजन कर नए भवन का लोकार्पण हुआ। वयोवृद्ध समाजसेविका सरला जायसवाल ने फीता काटा। गुरुओं का पूजन कर शिक्षण कार्य हुआ। नया भवन बनने से आसपास के बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो सकेगी।
विद्यालय कई दशक पुराना होने के कारण इसका भवन जर्जर हो गया था। इससे बच्चों को दिक्कत हो रही थी। छात्रों की परेशानी को देखते हुए इस विद्यालय के पुरातन छात्र इतिहासकार पद्मभूषण डॉ. ईश्वरी प्रसाद, अमर उजाला के संस्थापक संपादक मुरारीलाल माहेश्वरी के परिजन और बिजनौर स्थित डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं सेंट जोंस कॉलेज के कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन जैन और कृष्णकांत शर्मा ने शासन-प्रशासन से सहयोग कराते हुए नवीन भवन का निर्माण कराया।
अब इसमें कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इससे विद्यार्थियों को राहत होने के साथ ग्रामीण भी खुश हैं। ग्रामीण योगेंद्र सिंह, पीयूष जैन, करण रघुवंशी, दिनेश राठौर, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज वर्मा, बृजेश शर्मा, फरियाद खां सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका संध्या शर्मा, पूर्व प्रधान एमएल जैन, अध्यापक नसीम खान व सुखबीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन