फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Nagar Nigam agreement with CEPT University of Ahmedabad for Heritage City Project

ताजनगरी को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए एक और कदम, नगर निगम ने किया करार

Fri, 01 Feb 2019 01:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Feb 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Agra Nagar Nigam agreement with CEPT University of Ahmedabad for Heritage City Project
ताजमहल

ताजनगरी को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने एक कदम और बढ़ा दिया है। इसके लिए अहमदाबाद की सीईपीटी यूनीवर्सिटी (सेंटर फार एनवायरमेंट प्लानिंग एंड टेक्नोलाजी) के साथ नगर निगम ने करार कर लिया है। हेरिटेज सिटी के संबंध में सीईपीटी की टीम विस्तृत अध्ययन करेगी। टीम की सिफारिश के बाद ही आगे काम होगा। 

विज्ञापन


भारत सरकार की योजना के तहत आगरा हेरिटेज सिटी घोषित किया जाना है। अहमदाबाद की तर्ज पर आगरा का विकास किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी अहमदाबाद का दौरा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


हेरिटेज सिटी बनाने से पहले शहर का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इस स्टडी के लिए नगर निगम ने अहमदाबाद की सीईपीटी यूनीवर्सिटी को चुना है। गुरुवार को नगर निगम और सीईपीटी यूनीवर्सिटी के बीच अध्ययन के लिए करार हो किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययन पर करीब 70 लाख होगा खर्च

नगर आयुक्त और सीईपीटी यूनीवर्सिटी के दो प्रतिनिधियों ने इस करार पर हस्ताक्षर किए हैं। अध्ययन पर करीब 70 लाख रुपये का व्यय होगा। संस्था की सिफारिश के बाद ही शहर में काम होगा। उसी के आधार पर शहर को हेरिटेज लुक किया जाएगा। शहर की संस्कृति और विरासत को सहेजने का काम किया जाएगा। 

नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को एग्रीमेंट साइन हुआ है। अगले सप्ताह सीईपीटी यूनीवर्सिटी के अन्य अधिकारी और टीम आगरा आएगी। हेरीटेज सिटी से संबंधित सभी विभागों के साथ वृहद बैठक होगी। उस बैठक में स्टडी की योजना पर तय होगी। 

टीम ने देखा ताज और आसपास के क्षेत्र

नगर निगम के साथ करार के बाद सीईपीटी यूनीवर्सिटी की टीम ने ताजमहल, आगरा किला और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के पुराने बाजार, ताजगंज के बाजार, वहां की गलियां, ताजमहल और किले के आसपास की पुरानी इमारतों आदि का जायजा लिया है।

नगर निगम ने शहर के संबंध में तमाम दस्तावेज भी टीम को उपलब्ध कराए हैं। इन दस्तावेजों में शहर की पेयजल, सीवर, सड़क, ट्रैफिक, आबादी, बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और व्यवसायिक क्षेत्र, शहर में चल रहे विकास कार्य, स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed