फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra murder of vegetable seller in his house

होली के जश्न में डूबा था परिवार, तभी घर में घुसे कातिल ने युवक को उतार दिया मौत के घाट

Sat, 03 Mar 2018 06:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Mar 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
agra murder of vegetable seller in his house
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र लाल क्वार्टर, मोहम्मदपुर में होली के दिन घर में सब्जी विक्रेता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बेटे के आने पर घटना की जानकारी हुई। बेटे ने पड़ोसी युवक पर हत्या का शक जताया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से एटा के निधौलीकला निवासी जयदयाल (40) पुत्र महाराज सिंह कई साल से परिवार सहित लाल क्वार्टर, मोहम्मदपुर में रह रहा था। 
विज्ञापन


वह ठेल लगाकर सब्जी बेचता था। उसके तीन बच्चे हैं। बेटा कुलदीप कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करता है। बेटी रेखा की शादी हो चुकी है। एक बेटा छोटा है। होली पर पत्नी ऊषा मायके बेटे छोटे के साथ गई थी। शुक्रवार को होली पर जयदयाल घर में ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप होली खेलने गया था। शाम तकरीबन छह बजे लौटा। पिता को नहीं देखा। उसने समझा कि वह ऊपर के कमरे में सो रहे होंगे। काफी देर बाद भी उनके नहीं आने पर कुलदीप कमरे में गया। 

agra murder of vegetable seller in his house
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
चारपाई पर जयदयाल को जगाया तो कोई हरकत नहीं हुई। उसने उठाया तो गर्दन लटक गई। उनकी गर्दन पर भी निशान था। उसने शोर मचाया तो आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि बेटे ने पिता की हत्या में पड़ोसी मुकेश का हाथ होने का शक जताया है। वह जयदयाल के साथ ही उठता बैठता था। 

होली के दिन भी दोनों को साथ देखा गया था। वह घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गला दबाकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्या का कारण मुकेश के गिरफ्तार होने पर पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed