फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra murder of the young man

रात में घर से दोस्त बुलाकर ले गया, सुबह युवक की नाले में मिली लाश

Sat, 17 Feb 2018 10:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 17 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
agra murder of the young man
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शाहगंज-बोदला रोड स्थित प्रेम नगर के पास शनिवार सुबह नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवारीजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर मारुति एस्टेट चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


प्रेम नगर, जगदीशपुरा निवासी ललित उर्फ बंटू (23) पुत्र सियाराम घर के पास ही शाहगंज-बोदला रोड स्थित मारुति एस्टेट चौराहे पर चाय और पान का खोखा लगाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को दोस्त उसे बुलाकर शादी समारोह में ले गया था। रात तकरीबन ढाई बजे बंटू लौटकर आया। कुछ देर बाद फिर से चला गया। रात में नहीं आया। शनिवार सुबह प्रेम नगर के पास नाले में बंटू का शव मिला। इसकी जानकारी पर परिवारीजन आ गए। 

परिवारीजनों का कहना था कि बंटू की आंख पर चोट का निशान था। गले को धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

परिवारीजनों ने बंटू की हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया। शाम तकरीबन चार बजे हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मारुति एस्टेट चौराहे पर शव रखकर जाम लगाया और हंगामा किया। 

पिता की भी हो चुकी है हत्या

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। तत्पश्चात लोगों ने जाम खोला। एसओ थाना जगदीशपुरा ने बताया कि मृतक युवक के दोस्त विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। आठ फरवरी 2017 को बंटू के पिता सियाराम की हत्या कर दी गई थी। सियाराम (60) चाय का खोखा चलाते थे। 

रात में कार से तीन युवक आए थे। उन्होंने शराब पीने के लिए पानी के पाउच मांगे थे। सियाराम के मना करने पर युवकों ने सरिया से पीटा था। तब बंटू को भी पीटा था। सियाराम की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed