फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra murder case news: police took five suspects into custody in agra

सुशील हत्याकांड: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

Sun, 19 Sep 2021 11:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 11:33 AM IST
सार

आगरा के कालिंदी विहार में प्लाईबोर्ड एंड ग्लास एल्यूमीनियम की दुकान में शुक्रवार रात को तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। दुकान का कर्मचारी साहस दिखाते हुए दो बदमाशों से भिड़ गया। दोनों को घसीटते हुए दुकान से बाहर ले आया। इस पर तीसरे बदमाश ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Agra murder case news: police took five suspects into custody in agra
मृतक सुनील कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार में दुकान में लूट का विरोध करने पर कर्मचारी सुशील चौहान की हत्या कर फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन


एत्मादपुर के गांव अगवार निवासी वीर बहादुर उर्फ भूरा तोमर की कालिंदी विहार में सौ फुटा मार्ग पर राधिका प्लाईबोर्ड एंड ग्लास हाउस के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात को वो दुकान पर कर्मचारी सुशील चौहान के साथ बैठे थे। तभी तीन बदमाश आए थे। 
विज्ञापन


लूट का कोशिश की थी, सुशील ने दो बदमाशों को पकड़ लिया था। इस पर तीसरे ने उनको गोली मार दी थी। इसके बाद भाग गए थे। सुशील की मौत हो गई थी। पुलिस ने वीर बहादुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। पांच संदिग्धों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की गई है। मृतक के परिजन नहीं आए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं। इनमें बदमाश मास्क लगाए  नजर आ रहे हैं। वह आरबी डिग्री कॉलेज की तरफ भागे हैं। अंधेरा होने की वजह से बाइक का नंबर नहीं दिख पा रहा है। हत्याकांड को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

फर्रुखाबाद का रहने वाला था सुशील
सुशील मूलरूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार पहले दयालबाग में रहता था। मगर, लॉकडाउन में चला गया था। वर्तमान में सुशील एक युवती के साथ रह रहा था। युवती से भी पूछताछ की गई है। सुशील के कुछ रिश्तेदार आ गए हैं।

बदमाशों के निशाने पर कालिंदी विहार 
कालिंदी विहार में हत्या का यह पहला मामला नहीं है। पेठा नगर में दो महीने पहले व्यापारी से लूट की गई थी। दो बदमाश बाइक पर आए थे। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। बदमाश सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आ गए थे। चर्चा है कि इनमें से एक पकड़ा भी गया था। 

बाद में सराफ के घर में घुसकर लूट हुई थी। इससे पहले विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और उनके भाई को गोली मारी गई थी। दोनों घायल हो गए थे। दो साल पहले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई थी। सिपाही सतीश की गश्त के दौरान हत्या हो चुकी है।

पुलिस को पहुंचने में लगी देर 
क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस को पहुंचने में देर लगी। आधा घंटे तक सुशील गोली से घायल होने पर दुकान में ही पड़ा रहा। दुकानदार भी किसी को बुलाने चला गया। बाद में पुलिस आई। हालांकि एसएसपी का कहना था कि  सूचना केदस मिनट में पुलिस पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed