{"_id":"69ac6d6d9ebd7c82e5031f00","slug":"agra-municipal-corporation-will-cancel-allotment-of-shopkeepers-who-do-not-pay-rent-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा, नगर निगम निरस्त करेगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा, नगर निगम निरस्त करेगा आवंटन
Sat, 07 Mar 2026 11:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:55 PM IST
सार
आगरा में किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों की मुश्किल बढ़ सकती है। नगर निगम ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने जा रहा है। ऐसी दुकानों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विस्तार
आगरा नगर निगम किराया जमा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। डिमांड नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में दुकानदारों ने किराया जमा नहीं कराया है, जिसके चलते नगर निगम प्रशासन ऐसे दुकानदारों के आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है।
शहर में नगर निगम ने सैकड़ों दुकानों को किराये पर दिया है। इनमें बल्केश्वर, सिंधी बाजार, दखनाई गेट ताजगंज, अशोक नगर, राजेन्द्र मार्केट, नूरी दरवाजा पेठा मार्केट, छीपीटोला और जिला अस्पताल क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। यहां 880 दुकानें किराये पर आवंटित हैं। इनसे नगर निगम को प्रतिवर्ष 1.25 करोड़ रुपये किराया मिलता है।
नगर निगम वसूली के लिए नोटिस जारी कर रहा है। इसके बाद भी करीब 400 दुकानदारों ने किराया जमा नहीं कराया है। सहायक नगर आयुक्त व प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि जो दुकानदार लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं, उन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर दुकानों पर ताला डालने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
किराया जमा न करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। भुगतान नहीं करने वालों के आवंटन निरस्त करने और दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। -अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त