फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal corporation took a big action rent was not deposited so 11 shops were locked

Agra: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, किराया जमा नहीं किया... इसलिए11 दुकानों पर जड़ दिए ताले

Mon, 31 Mar 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 09:32 AM IST
सार

आगरा नगर निगम ने बल्केश्वर, नूरी दरवाजा, अशोक नगर और चारसू मार्केट में बकाएदारों पर बड़ी कार्रवाई की। किराया जमा नहीं करने पर 11 दुकानों पर ताले जड़ दिए गए। 

 

विज्ञापन
Agra Municipal corporation took a big action rent was not deposited so 11 shops were locked
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम ने बल्केश्वर, नूरी दरवाजा, अशोक नगर और चारसू मार्केट में बकाएदारों पर सख्ती दिखाई। लाखों का बकाया जमा नहीं करने पर 11 दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन


राजस्व वसूली का नगर निगम शहर में अभियान चला रहा है। इसी क्रम में राजस्व निरीक्षक वैभव कुमार यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान बल्केश्वर लेबर कॉलोनी स्थित म्युनिसीपल मार्केट में लाल सिंह पर 3,63,655 रुपये, हीरालाल की दुकान नंबर सात पर 3,31,487 रुपये और निरंजन की दुकान नंबर आठ पर 3,18,979 रुपये का किराया बकाया था।
विज्ञापन


नूरी दरवाजा स्थित रामकुमार की दुकान नंबर 276 पर 71,014 रुपये, रामगोपाल की दुकान नंबर 266 पर 1,94,053 रुपये, अकबर की दुकान नंबर 265 पर 85,648 रुपये, हाजीमुल्ला की दुकान नंबर 264 पर 1,04,186 रुपये और विनोद कुमार की दुकान नंबर 125 पर 1,32,476 रुपये बकाया है। इनको भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक नगर में विपिन कुमार गुप्ता की दुकान नंबर सात पर 63,637 रुपये, कपिल डंग की दुकान नंबर 8 पर 52,270, चारसू मार्केट की दुकान नंबर 17 गुलाब चंद पर भी 1,58,479 रुपये बकाया था। दुकानदारों को पूर्व में नोटिस भी दिए गए, लेकिन उन्होंने बकाया जमा नहीं किया। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि जिस किसी दुकानदार ने 31 मार्च तक बकाया किराया जमा नहीं कराया तो उसके बाद 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ किराया जमा कराना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed