फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation Payment Halted Tender May Be Cancelled Over Garbage Collection Lapses

Agra: घर-घर कचरा उठाने के काम में भी खेल...नगर निगम ने रोक दिया भुगतान, निरस्त होगा टेंडर

Mon, 06 Oct 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 09:48 AM IST
सार

आगरा में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के काम में भी खेल किया जा रहा है। हकीकत सामने आने के बाद निगम ने सख्ती दिखाई है। 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation Payment Halted Tender May Be Cancelled Over Garbage Collection Lapses
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर-घर कचरा उठाने के काम में खेल करने पर स्वच्छता काॅरपोरेशन कंपनी पर नगर निगम निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम ने कूड़ा उठाने का काम संभाल रही कंपनी का दो महीने का भुगतान रोकने के साथ ही टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी है। इसके लिए लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उससे अभी तक हर वार्ड में लगाए गए कर्मचारियों, वाहनों का पूरा ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन


पिछले महीने हुई सदन की बैठक में कई पार्षदों ने इस संबंध में शिकायत की थी। लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर पार्षदों ने दावा किया कि कई क्षेत्रों से कूड़ा उठाया ही नहीं जा रहा है। कर्मचारी आते भी हैं तो घरों से कूड़ा नहीं ले रहे बल्कि मोहल्ले के प्रमुख चौराहे से होते हुए निकल जाते हैं जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैठक में कंपनी से पूरा रिकॉर्ड तलब करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि कंपनी से सभी जानकारियां मांगी गई हैं। टेंडर की शर्तों के अनुरूप काम करने को कहा गया है। अगर इसके बाद भी कंपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करती तो उसका टेंडर निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपार्टमेंटों-काॅलोनियों में प्राइवेट कर्मियों का राज
कंपनी को हर घर पर दस्तक देकर कचरा उठाना था। हालांकि, कंपनी ने ऐसा नहीं किया। खासकर अपार्टमेंट और निजी काॅलोनियों में कर्मचारी नहीं पहुंचे। ऐसे में लोगों को निजी सफाईकर्मियों को ज्यादा पैसे देकर कचरा उठवाना पड़ रहा है। हालांकि, वह कर्मी भी आसपास के क्षेत्र में ही कूड़ा डंप कर नए डलावघर बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed