फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation Fines Airtel 5 Lakh for Illegal Road Cutting

Agra: एयरटेल पर 5 लाख का जुर्माना, सड़क खोदने पर नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

Tue, 16 Dec 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 11:53 AM IST
सार

एयरटेल पर  रोड कटिंग में नियमों की अनदेखी, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation Fines Airtel 5 Lakh for Illegal Road Cutting
नगर निगम आगरा

विस्तार

भूमिगत केबल डालने के लिए रोड की कटिंग कर छोड़ने पर नगर निगम ने भारती एयरटेल कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम ने पहले कंपनी को नोटिस देकर गड्ढे भरने का निर्देश दिया, लेकिन कंपनी ने निगम की अनसुनी कर मनमर्जी जारी रखी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने दुर्गा कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, शिवकुंज कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी-1, गायत्री नगर, रघुवीर नगर, गौरी का पार्वती नगर, हरी नगर कॉलोनी, गणपति सिटी कॉलोनी सहित नगर सीमा क्षेत्र में भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य किया है। निगम प्रशासन को शिकायत मिली कि कंपनी ने जहां भी सड़क काटकर खुदाई की, वहां पर सड़क दुरुस्त नहीं की। गड्ढों की वजह से कुछ लोग गिरकर चोटिल भी हुए। अवर अभियंता हरीपर्वत जोन की जांच में पता चला कि कंपनी ने बाईंपुर रोड से लिंक सड़कों पर जगह-जगह पिट खोदे लेकिन न तो बैरिकेडिंग की और न ही गड्ढों को भरकर सड़क को ठीक किया।
विज्ञापन


गायत्री विहार क्षेत्र में ब्रज मोहन के आवास के समीप हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग (एचडीडी) के दौरान भूमिगत पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी। स्थानीय निवासियों को आवागमन के साथ पेयजल आपूर्ति में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि किसी भी एजेंसी को कार्य करने की अनुमति नियमों एवं शर्तों के साथ दी जाती है। जो भी कंपनी नियम व शर्तों का पालन नहीं करेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed