{"_id":"68131b0667221824ed01435a","slug":"agra-metro-work-gains-momentum-know-when-will-work-on-first-corridor-be-completed-see-report-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आगरा मेट्रो के कार्य में आई तेजी...कब तक पूरा होगा पहले कॉरिडोर का कार्य, देखें ये रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आगरा मेट्रो के कार्य में आई तेजी...कब तक पूरा होगा पहले कॉरिडोर का कार्य, देखें ये रिपोर्ट
Thu, 01 May 2025 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 12:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर के स्टेशनों का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। खंदारी तक रैंप एरिया पर यू-गर्डर लग गए हैं।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया है। खंदारी चौराहे से आईएसबीटी तक पिलर बन गए हैं। इन पर यू गर्डर रखने का कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय का कहना है कि पहले कॉरिडोर में अभी तक तक ताज पूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
अगस्त से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलाने की योजना है। आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन हैं, इनकी निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आईएसबीटी तक एलिवेटेड स्टेशन बनाने का कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है। इसके आगे गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन बनाने के लिए बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। 2026 मार्च तक सिकंदरा स्टेशन तक मेट्रो चलाने की योजना है। इस तरह से ताज पूर्वी से सिकंदरा तक लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे।