फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra metro will run till Sikandra from March these three stations will be ready first

Agra Metro: यू-गर्डर से तेज हुआ निर्माण, मार्च से सिकंदरा तक चलेगी मेट्रो; पहले तैयार होंगे ये तीन स्टेशन

Tue, 01 Apr 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 10:04 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। यही गति रही तो मार्च से सिकंदरा तक मेट्रो दोड़ेगी। रैंप एरिया जोड़ने के बाद यू-गर्डर से तैयार तीन स्टेशन किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Agra metro will run till Sikandra from March these three stations will be ready first
आगरा मेट्रो के लिए भारी मशीनों से लगाए यू-गर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक के लिए यू-गर्डर बनने से निर्माण कार्य तेज हुआ है। पहला कॉरिडोर अगले साल मार्च तक पूरा हो जाएगा और लोग सिकंदरा तक सफर कर सकेंगे। अगस्त तक ताज पूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलेगी। इससे शहर में यातायात सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन


मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 7 स्टेशनों का निर्माण एक साथ चल रहा है। इसको दो कंपनियां बना रही हैं। आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज भूमिगत स्टेशन हैं, इनमें सुरंग बनकर तैयार हो गई है। सिग्नलिंग समेत अन्य कार्य चल रहे हैं। आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन एलिवेटेड हैं। इनके लिए यू-गर्डर, टी-गर्डर, कर्व गर्डर और आर्च गर्डर की जरूरत पड़ती है। यू-गर्डर की लंबाई 28 मीटर है। रुनकता स्थित प्लांट में ये बनकर तैयार हो गए हैं। 
विज्ञापन


पिलर बनने के साथ ही इनको मशीन से चरणबद्ध लगाया जा रहा है। रैंप एरिया से भूमिगत और एलिवेटेड ट्रैक को जोड़ने का कार्य चल रहा है। इससे मार्च तक यह कार्य पूरा हो जाएगा और ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो चलने लगेगी। आरबीएस तक जुलाई के अंत में मेट्रो चलाने की योजना है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन के सुरंग बनाने का कार्य चल रहा है। इन चार स्टेशनों का निर्माण 3 महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: जयपुर हाईवे पर हादसा, भूसा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई इलेक्ट्रिक बस; एक की मौत...कई घायल


यातायात प्रबंधन के बिना बैरिकेडिंग, लग रहा जाम
मेट्रो के लिए बिना यातायात प्रबंधन किए एमजी रोड और सिकंदरा हाईवे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे जाम लग रहा है। फुटपाथ हटाकर रास्ता भी चौड़ा नहीं किया गया। गार्ड की संख्या भी नहीं बढ़ाई है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संजय चतुर्वेदी का कहना है डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में शर्तों का पालन नहीं किया गया। बेतरतीब ढंग से बैरिकेडिंग कर मेट्रो का कार्य पूरा किया। एमजी रोड पर जाम लग रहा है। इस मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, लेडी लायल, जिला अस्पताल और कई शैक्षणिक संस्थान हैं। यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय का कहना है कि सर्वे कर लिया है, यातायात सुगम बनाने के लिए उपलब्धता पर फुटपाथ को भी सड़क में शामिल करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed