{"_id":"6a79587e2a842886b7008852","slug":"agra-metro-steel-yards-targeted-440-base-plates-and-400-kg-steel-rods-stolen-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा मेट्रो के दो स्टील यार्ड में सेंध, 440 बेस प्लेट और 4 क्विंटल सरिया चोरी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा मेट्रो के दो स्टील यार्ड में सेंध, 440 बेस प्लेट और 4 क्विंटल सरिया चोरी; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 10 Aug 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:20 AM IST
सार
आगरा मेट्रो ट्रैक परियोजना के आरबीएस और आईएसबीटी स्टील यार्ड से चोर 440 बेस प्लेट और करीब चार क्विंटल सरिया चोरी कर ले गए। सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड ऑफिसर की शिकायत पर हरिपर्वत थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा मेट्रो ट्रैक परियोजना स्थित आरबीएस और आईएसबीटी स्टील यार्ड से बेस प्लेट और सरिया चोरी हो गईं। सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड ऑफिसर उदय प्रताप सिंह ने थाना हरीपर्वत में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उदय प्रताप ने बताया कि वह लांसर सिक्योरिटी कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। उनकी कंपनी आगरा मेट्रो ट्रैक परियोजना में सुरक्षा का कार्य कर रही है।
आरबीएस स्टील यार्ड और ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा स्थित आईएसबीटी स्टील यार्ड में बेस प्लेट और सरिया का काम चल रहा है। शुक्रवार रात में अज्ञात लोग दोनों यार्ड से सामान चोरी कर ले गए। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है।