फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro smart Escalator Will Save Electricity Works Automatically On Passengers Arrival

Agra Metro: बिजली बचाएंगे स्मार्ट एस्केलेटर, प्रयोग नहीं होने पर बंद, यात्री के आते ही स्वत: होंगे चालू

Tue, 30 Aug 2022 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 02:09 PM IST
सार

मेट्रो स्टेशनों पर प्रयोग होने वाली लिफ्ट रीजेनरेटिव प्रणाली से लैस होगी। बार-बार लिफ्ट के प्रयोग से बिजली बनेगी भी। इससे करीब 37 प्रतिशत बिजली की खपत कम होगी।
 

विज्ञापन
Agra Metro smart Escalator Will Save Electricity Works Automatically On Passengers Arrival
एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित एस्केलेटर लगने का काम हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित एस्केलेटर होंगे, प्रयोग नहीं होने पर ये स्वत: पहले धीमे और फिर बंद हो जाएंगे। यात्री के पहुंचने पर फिर से चलने लगेंगे। लिफ्ट में रिजेनरेटिव प्रणाली से बिजली बनेगी। प्रत्येक स्टेशन पर 3 एस्केलेटर व 4 लिफ्ट लगेंगी। सोमवार से फतेहाबाद रोड पर निर्माणाधीन ताज पूर्वी गेट स्टेशन पर पहला एस्केलेटर लगाने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


फतेहाबाद रोड पर 3 एलिवेटेड स्टेशन निर्माणाधीन हैं। सबसे पहला ताज पूर्वी गेट स्टेशन है। जहां सोमवार से एस्केलेटर लगाने का काम शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि एस्केलेटर में ऊर्जा बचत पर काम करेंगे। एक एस्केलेटर पीएसी मैदान स्थित मेट्रो डिपो में लग चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि 45 सेकंड तक एस्केलेटर का प्रयोग नहीं होता तो वह स्वत: धीमा पड़ जाएगा। अगले 15 सेकंड तक प्रयोग नहीं होने पर बंद हो जाएगा। जैसे ही यात्री एस्केलेटर के पास पहुंचेगा स्वत: एस्केलेटर चालू हो जाएगा। 6 स्टेशन के प्राथमिकता कॉरिडोर में ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद कुल 3 एलिवेटेड स्टेशन हैं, बाकी भूमिगत। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना निदेशक ने बताया कि तीनों एलिवेटेड स्टेशन पर फिनिंशिंग कार्य चल रहा है। ताज पूर्वी गेट और बसई मेट्रो स्टेशन पर कॉन्कोर्स से प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए लिफ्ट लग चुकी हैं। फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का काम जारी है। फिर एस्केलेटर लगेंगे।

लिफ्ट बचाएगी 37 प्रतिशत बिजली

मेट्रो स्टेशनों पर प्रयोग होने वाली लिफ्ट रीजेनरेटिव प्रणाली से लैस होगी। बार-बार लिफ्ट के प्रयोग से बिजली बनेगी भी। इससे करीब 37 प्रतिशत बिजली की खपत कम होगी। यानी कोई लिफ्ट प्रतिदिन 100 यूनिट बिजली खपत करेगी तो उसमें 37 यूनिट बिजली रीजेनरेटिव प्रणाली से बनेगी। बिजली आकलन के लिए मीटर भी लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed