फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Signal Trial Begins Up to ISBT

Agra Metro: आईएसबीटी तक सिग्नल ट्रायल शुरू, पांच किमी की गति से चली मेट्रो; जानें कब से शुरू होगा सफर

Fri, 08 May 2026 11:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 08 May 2026 11:14 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। आईएसबीटी तक तीन चरणों में हाईस्पीड ट्रायल किया जाएगा। पहले चरण में 30-40 किमी, दूसरे चरण में 40-70 किमी और अंतिम चरण में मेट्रो की गति 70 से 90 किमी प्रति घंटे रहेगी।

विज्ञापन
Agra Metro Signal Trial Begins Up to ISBT
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आईएसबीटी तक सिग्नल ट्रायल शुरू कर दिया है। मेट्रो की गति पांच किमी प्रति घंटे रही। अगले सप्ताह से हाईस्पीड ट्रायल किए जाएंगे, जिसमें मेट्रो को 90 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ाया जाएगा। जून के मध्य में आईएसबीटी तक मेट्रो का संचालन होने लगेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे के एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन तक हाईस्पीड ट्रायल बीते सप्ताह शुरू किया था।
विज्ञापन

 

सिग्नल और ट्रैक फिटनेस की दिक्कत के कारण ट्रायल नहीं हो पाया। ऐसे में आईएसबीटी तक सिग्नल और ट्रैक की फिटनेस का ट्रायल अब किया गया। इसमें मेट्रो की गति पांच किमी प्रति घंटे रही। अगले सप्ताह से आईएसबीटी तक तीन चरणों में हाईस्पीड ट्रायल किया जाएगा। पहले चरण में 30-40 किमी, दूसरे चरण में 40-70 किमी और अंतिम चरण में मेट्रो की गति 70 से 90 किमी प्रति घंटे रहेगी।

जून में लोगों के लिए मन:कामेश्वर से आईएसबीटी की तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोग ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक सफर कर सकेंगे। इससे यातायात सुगम होगा। दिसंबर तक कॉरिडोर पूरा हो जाएगा और सिकंदरा तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed