फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra metro Road Rail Rescue Vehicle Will Maintenance Train

Agra Metro: रास्ते खराब हुई मेट्रो तो रोड-रेल रेस्क्यू वाहन करेगा ठीक

Mon, 28 Dec 2020 09:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Dec 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Agra metro Road Rail Rescue Vehicle Will Maintenance Train
रोड-रेल रेस्क्यू वाहन - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में मेट्रो ट्रेन खराब होगी तो उसे रोड-रेल रेस्क्यू वाहन ठीक करेगा। इसमें आधुनिक उपकरण होंगे। ये सड़क के अलावा मेट्रो ट्रैक पर भी दौड़ सकेगा। पटना की फुलटास ट्रांसरेल कंपनी से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आगरा व कानपुर के लिए एक-एक रेस्क्यू वाहन खरीदने का करार किया है। 
विज्ञापन


जामा मस्जिद से ताज पूर्वी गेट तक सात किमी लंबे छह मेट्रो स्टेशन वाले प्राथमिकता कॉरिडोर पर रेस्क्यू वाहन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए यूपीएमआरसी ने फुलटास को टेंडर अवार्ड किया है। यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि रास्ते में कहीं भी मेट्रो ट्रेन में खराबी आने पर उसे ठीक करने के अलावा अन्य मरम्मत व ट्रैक संबंधित कार्यों में भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा। वाहन हैंडओवर होने के बाद 12 माह तक कंपनी इसे चलाएगी। 
विज्ञापन


Agra Metro: 20 दिन में 15 ‘कदम’ बढ़ी आगरा मेट्रो, असेंबलिंग के बाद कार्य और तेज होगा
विज्ञापन
विज्ञापन




बैटरी पॉवर से चलेगा वाहन
रोड-रेल रेस्क्यू वाहन बैटरी पॉवर से चलेगा। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा। इसमें दो तरह के पहिए होंगे। सड़क पर चलने के लिए रबड़ और मेट्रो ट्रैक पर चलने के लिए खास पहिए लगे हैं। यूपीएमआरसी के चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिकल एंड रोलिंग स्टोक लीलाधर सिंह यादव ने रेस्क्यू वाहन करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

वॉशिंग प्लांट के करार की प्रक्रिया शुरू
पीएसी मैदान पर बन रहे पहले मेट्रो डिपो के लिए वॉशिंग प्लांट की करार प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। स्ट्रीट कैफे के पास मेट्रो की वर्कशॉप बनेगी। वहीं कोच की धुलाई के लिए तीन वॉशिंग प्लांट स्थापित होंगे। हर तीन दिन में एक ट्रेन की धुलाई होगी। प्लांट से एक ट्रेन की धुलाई में 10 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed