फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Project construction work in progress

Agra Metro: 20 दिन में 15 ‘कदम’ बढ़ी आगरा मेट्रो, असेंबलिंग के बाद कार्य और तेज होगा

Sun, 27 Dec 2020 12:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Dec 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Agra Metro Project construction work in progress
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

बीस दिन में आगरा मेट्रो 15 ‘कदम’ चल चुकी है, यानी इसके 15 स्तूप तैयार किए जा चुके हैं। फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई मॉल के सामने सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर रिंग मशीन से पहले स्तूप (पाइल) की खोदाई शुरू कराई थी। शनिवार तक 15 स्तूप तैयार हो गए। दूसरी रिंग मशीन भी आ चुकी है। इसके बाद काम और तेज हो जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि 15 स्तूप में से आठ का रीइनफोर्समेंट (लोहे का जाल कॉन्क्रीट से पक्का करना) हो चुका है। शुरुआत में काम को व्यवस्थित करने में कुछ समय लगा है, लेकिन अब काम तेज हो गया है। प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। एक रिंग मशीन से स्तूप बनाए जा रहे हैं, दूसरी रिंग मशीन आ गई है। उसकी असेंबलिंग के बाद दूसरी मशीन से भी काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन



एक किलोमीटर में 275 स्तूप बनेंगे
फतेहाबाद रोड पर तीन मेट्रो स्टेशन और चार किलोमीटर ट्रैक का निर्माण होना है। एक किलोमीटर ट्रैक के लिए 175 स्तूप बनेंगे। पांच स्तूप पर एक पिलर खड़ा होगा। फतेहाबाद रोड पर 1170 मीटर बैरिकेडिंग के बाद अब पुरानी मंडी चौराहा से सर्किट हाउस रोड पर बैरिकेडिंग की जा रही है। पुरानी मंडी चौराहा से पीएसी मैदान में प्रस्तावित मेट्रो डिपो में ट्रेन के प्रवेश के लिए द्वार बनेगा। इसके लिए शनिवार को यहां कार्य चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर, पानी, बिजली लाइन से अड़चन 
मेट्रो कार्य में सबसे ज्यादा अड़चन बिजली, पानी और सीवर की भूमिगत लाइनों से हो रही है। भूमिगत यूटिलिटी के कारण स्तूप की खोदाई प्रभावित हो रही है। छोटी-बड़ी 500 से अधिक लाइनें हैं। शनिवार को एक तरफ स्तूप खोदाई होती रही दूसरी तरफ बसई चौकी के सामने बिजली खंभे व भूमिगत लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य चला।

एक घंटे में बनेगा 30 घन मीटर कॉन्क्रीट का मिश्रण 
मेट्रो डिपो निर्माण के लिए अत्याधुनिक कॉन्क्रीट प्लांट शनिवार से पीएसी मैदान में शुरू हो गया। इससे एक घंटे में 30 घन मीटर कॉन्क्रीट मिश्रण तैयार होगा। इसके लिए प्लांट के कैप्सूल जैसे आकार के ड्रमों में सीमेंट, गिट्टी, पानी व अन्य सामान डाला जाता है। यूपीएमआरसी अधिकारी ने बताया कॉन्क्रीट प्लांट शुरू होने से निर्माण में तेजी आएगी। 

छह किलोमीटर का प्राथमिकता कॉरिडोर 
आगरा मेट्रो रेल परियोजना में दिसंबर 2022 तक छह किलोमीटर ट्रैक पर मेट्रो दौड़ेगी। इसके लिए ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक यूपीएमआरसी ने छह किलोमीटर का प्राथमिकता कॉरिडोर बनाया है। इसमें तीन स्टेशन का काम शुरू हो चुका है, जबकि ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद तक ट्रैक व स्टेशन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed