फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra metro rail project work latest update news

Agra Metro: मेट्रो डिपो के लिए टूटेगा डीआईजी आवास और मंडलायुक्त कार्यालय

Thu, 04 Feb 2021 02:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Feb 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
agra metro rail project work latest update news
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो के डिपो निर्माण के लिए पीएसी परिसर में बना डीआईजी आवास ध्वस्त होगा। मंडलायुक्त कार्यालय भी टूटेगा। मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में सभागार से लेकर गेट नंबर-दो तक पूरी जमीन उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को हस्तांतरित होगी।

विज्ञापन


आगरा की पहली मेट्रो डिपो व वर्कशॉप का निर्माण 16 हेक्टेयर में होगा। 13 हेक्टेयर 15वीं पीएसी बटालियन की भूमि ली गई है। इसमें स्ट्रीट कैफे, मंडलायुक्त कार्यालय, पीएसी के डीआईजी आवास समेत 3 हेक्टेयर भूमि शामिल है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त ने कार्यालय की जमीन को लेकर सहमति दे दी है। डीआईजी के लिए यूपीएमआरसी आवास बनाएगी। पीएसी के लिए रहनकलां में 2.5 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। 
विज्ञापन


मेट्रो डिपो में डीआईजी आवास और मंडलायुक्त कार्यालय की भूमि पर 900 मीटर लंबी मेट्रो ट्रेन के लिए टेस्टिंग ट्रैक बनेगा। वर्कशॉप में मरम्मत व सफाई-धुलाई के बाद ट्रेन खड़ी होंगी। डिपो में स्टेबलिंग सेड निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पिलर का निर्माण शुरू, 58 पाइल तैयार 
मेट्रो के पहले कॉरिडोर के ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन के लिए पहले पिलर का निर्माण बुधवार से शुरू हो गया। छह पाइल्स को कॉन्क्रीट से कास्ट करने के बाद उस पर पिलर के लिए लोहे का जाल खड़ा किया है। 

परियोजना प्रबंधक अरविंद राय ने बताया कि तीनों स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है। कुल 58 पाइल खोदे गए हैं। तीन पिलर के पाइल की कैपिंग का काम चल रहा है। प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल तीन स्टेशन के निर्माण पर यूपीएमआरसी का 273 करोड़ रुपये खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed