{"_id":"5f360cbbf1ddf3020376ef49","slug":"agra-metro-rail-project-pac-will-shift-in-mahuakhera","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः मेट्रो यार्ड का रास्ता साफ, शिफ्ट की जाएगी पीएसी, प्रशासन की टीम ने किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरः मेट्रो यार्ड का रास्ता साफ, शिफ्ट की जाएगी पीएसी, प्रशासन की टीम ने किया मुआयना
Fri, 14 Aug 2020 09:32 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:32 AM IST
सार
विधि विज्ञान प्रयोगशाला में पीएसी को शिफ्ट किए जाने के प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो यार्ड के लिए रास्ता साफ होने जा रहा है। यह पीएसी की जमीन पर बनेगा। अड़चन यह आ रही थी कि पीएसी को शिफ्ट करने के लिए जमीन नहीं मिल रही थी। अब तय हो चुका है कि पीएसी को महुआखेड़ा में शिफ्ट किया जाएगा। पहले विधि विज्ञान प्रयोगशाला का प्रस्ताव बना था, इस पर सहमति नहीं बन पाई।
गुरुवार को मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डीएम को पीएसी के लिए नई जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। महुआखेड़ा में अब सात हेक्टेयर भूमि पर पीएसी की शिफ्टिंग होगी। इस पर मुहर लगाने शुक्रवार को पीएसी के एडीजी आगरा आ रहे हैं।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर देरी नहीं होगी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जो जमीन पीएसी के लिए चिह्नित की गई थी उस पर सहमति नहीं बन सकी। मुख्य सचिव ने कहा है कि जमीन को लेकर अब कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

महुआखेड़ा में एडीए की सात हेक्टेयर भूमि है। गुरुवार को यहां एसडीएम की टीम ने मौका-मुआयना किया। शुक्रवार को पीएसी के एडीजी स्तर के अधिकारी उक्त भूमि का निरीक्षण करेंगे। एसडीएम ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जगह अब पीएसी के लिए महुआखेड़ा में शिफ्टिंग का प्रस्ताव है।
लेआउट के हिसाब से होगा काम
डीएम ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य अगले माह शुरू हो जाएगा। एनओसी व अन्य सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकीं हैं। लेआउट में कोई बदलाव नहीं होगा। जो लेआउट पहले से तय है उसी के आधार पर कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे। शासन की मंशा है कि आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट तय समय से पहले पूरा हो जाए।
पहले बनेगा मेट्रो यार्ड
पीएसी मैदान पर सबसे पहले मेट्रो का यार्ड बनेगा। फिर बाकी एलाइनमेंट व कॉरीडोर पर काम शुरू होगा। 15 और 14 किमी के दो कॉरीडोर बनेंगे। डीएम ने कहा कि पीएसी की शिफ्टिंग इसी माह पूरी हो सकती है।