{"_id":"5fcc98398ebc3ecf9861bbd6","slug":"agra-metro-pm-will-press-button-from-delhi-know-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: दिल्ली से पीएम दबाएंगे बटन, आगरा में उठेगा मेट्रो का पर्दा, जानिए कैसा रहेगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: दिल्ली से पीएम दबाएंगे बटन, आगरा में उठेगा मेट्रो का पर्दा, जानिए कैसा रहेगा कार्यक्रम
Sun, 06 Dec 2020 02:24 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
PM Modi CM Yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को पीएम मोदी दिल्ली से रिमोट का बटन दबाएंगे इधर आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट से पर्दा उठेगा। एक घंटे के समारोह में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री व सचिव मंच साझा करेंगे। मंडलायुक्त अनिल कुमार और आईजी ए सतीश गणेश ने शनिवार को पीएसी मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था और मंच साज-सज्जा का जायजा लिया।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारी भी आगरा पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे से एक घंटे का शिलान्यास समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल संबोधित करेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी समारोह में ऑनलाइन जुड़ेंगी। पीएसी मैदान में मंच बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ मंच पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और यूपीएमआरसी के चेयरमैन दुर्गा शंकर मिश्रा भी रहेंगे। पीएम के वर्चुअल संबोधन के सजीव प्रसारण के लिए पीएसी मैदान में स्क्रीन लगेगी।
विज्ञापन
समारोह में सांसद, विधायक समेत करीब 300 लोग समारोह में शामिल होंगे। पीएसी मैदान में अनावरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के सामने प्रस्तावित ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। यहां पिलर के लिए खोदे गड्ढे में ड्रिल मशीन चलाकर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। फतेहाबाद रोड पर शनिवार को बेरीकेडिंग पर मार्किंग का काम होता रहा। कई टीमों ने आगरा में समारोह के लिए डेरा डाल लिया है।