{"_id":"69b78760f05007d34b0d9099","slug":"agra-metro-expansion-60-meter-bridges-planned-at-hariparwat-and-rawli-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: हरीपर्वत पुलिया होगी चौड़ी, मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में 60 मीटर लंबे नए पुल बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: हरीपर्वत पुलिया होगी चौड़ी, मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में 60 मीटर लंबे नए पुल बनेंगे
Mon, 16 Mar 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:00 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हरीपर्वत और रावली पर रेलवे लाइन के ऊपर 60 मीटर लंबे स्टील गर्डर पुल बनाए जाएंगे। हरीपर्वत चौराहे की संकरी पुलिया को भी चौड़ा किया जाएगा, जिस पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हरीपर्वत चौराहे पर स्टेशन बनाने के लिए की गई बैरीकेडिंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हरीपर्वत और रावली पर पुल बनाएगा। इसमें हरीपर्वत चौराहे की पुलिया चौड़ी होगी। इनके ऊपर 60 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर रिपोर्ट बना ली है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। रावली और हरीपर्वत पर रेलवे की लाइन गुजर रही है। इसके ऊपर से स्टील गर्डर का पुल बनेगा। इसकी लंबाई 60 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। हरीपर्वत चौराहे के पास पुलिया है, जो अभी संकरी है। इसे चौड़ा किया जाएगा, इसके लिए दो बार सर्वे हो चुका है। इस पर 8 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह खर्च लोक निर्माण विभाग वहन करेगा, निर्माण रेलवे करेगा। इसके चौड़ा होने से डिवाइडर बनने के बाद रास्ता और संकरा नहीं होगा।
गुरु का ताल- सिकंदरा स्टेशन का तेज किया कार्य
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहले कॉरिडोर में अप्रैल तक ताज पूर्वी गेट से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। इसके आगे के गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशनों के लिए ट्रैक बन रहा है। इसका कार्य तेज कर दिया है। इन दोनों स्टेशनों का 70 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। यह दिसंबर तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। तब ताज पूर्वी से सिकंदरा तक लोग मेट्रो से सफर कर सकेंगे।