फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Expansion: 10 New Stations in 8 Months Services to Reach 16 Stations by December

राहतभरी खबर: मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, आठ महीने में तैयार होंगे ये 10 स्टेशन; लोग कर सकेंगे सफर

Mon, 06 Apr 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 09:20 AM IST
सार

आगरा मेट्रो परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है, अगले 8 महीनों में 10 नए स्टेशन तैयार हो जाएंगे। दिसंबर तक कुल 16 स्टेशनों पर मेट्रो सेवा शुरू होने से शहर के यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।

 

विज्ञापन
Agra Metro Expansion: 10 New Stations in 8 Months Services to Reach 16 Stations by December
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) दोनों कॉरिडोर का कार्य तेजी से पूरा कर रहा है। अगले आठ महीने में मेट्रो के 10 और स्टेशन बन जाएंगे। इन पर मेट्रो चलने लगेगी और लोग यातायात के लिए इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


 

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दो कॉरिडोर में 29.4 किमी क्षेत्र में मेट्रो ट्रैक बिछाया जा रहा है। पहले चरण में 14 किलोमीटर और दूसरे चरण में 15.4 किलोमीटर का ट्रैक बन रहा है। अभी पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक 6 स्टेशनों पर ही मेट्रो चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कॉरिडोर में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन का निर्माण हो गया है। इस पर अगले महीने से मेट्रो चलने लगेगी। दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट, सदर, प्रतापपुरा चौराहा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज स्टेशन भी तैयार हो रहे हैं। इनका करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अगले आठ महीने में ये पांच स्टेशन भी तैयार हो जाएंगे। इस तरह दिसंबर तक 10 स्टेशनों पर और मेट्रो चलने लगेगी। ऐसे में कुल 16 स्टेशनों पर मेट्रो की सेवा लोगों को मिल सकेगी।
 
विज्ञापन

भार, सिग्नल और स्पीड का अगले सप्ताह ट्रायल
उप महाप्रबंधक ने बताया कि मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक दोनों ओर की पटरी बिछ गई हैं। अगले सप्ताह भार, सिग्नल और स्पीड का ट्रायल शुरू कर देंगे। इसके लिए अभी तिथि तय नहीं हुई है। इसमें 30 किमी प्रति घंटे की गति से अधिकतम 80-90 किमी प्रति घंटे की गति के ट्रायल होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed