फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro 21 pillars ready for elevated track metro will run till RBS College in July-August

Agra Metro: एलिवेटेड ट्रैक के लिए 21 पिलर बनकर तैयार, आरबीएस कॉलेज तक...जुलाई-अगस्त में दौड़ेगी मेट्रो

Thu, 30 Jan 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 10:13 AM IST
सार

आगरा मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। हले कॉरिडोर में तीन एलिवेटेड स्टेशन के लिए 21 पिलर और 190 पाइल का कार्य पूरा हो गया है। मई तक कार्य पूरा करने और जुलाई-अगस्त तक मेट्रो का आरबीएस कॉलेज तक संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Agra Metro 21 pillars ready for elevated track metro will run till RBS College in July-August
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में तीन एलिवेटेड स्टेशन के लिए 21 पिलर और 190 पाइल का कार्य पूरा हो गया है। बाकी के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इनके लिए मिक्सचर प्लांट में गर्डर भी तेजी से बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा तीन एलिवेटेड स्टेशन हैं। इसमें 654 पाइल, 150 पाइल कैप और 150 पिलरों का निर्माण होना है। इसमें अभी 190 पाइल, 26 पाइलकैप और 21 पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। 
विज्ञापन


गर्डर का निर्माण अरतौनी स्थित प्लांट में हो रहा है। यहां 65 मीटर और 70 मीटर के गर्डर बनाए जा रहे हैं। पिलर का कार्य पूरा होने के बाद गर्डर को यहां लाकर लगा दिया जाएगा। इससे ट्रैक का निर्माण तेजी से होगा। भूमिगत स्टेशनों में तीन का कार्य पूरा हो गया है। सिविल कार्य चल रहा है। मई तक कार्य पूरा करने और जुलाई-अगस्त तक मेट्रो का आरबीएस कॉलेज तक संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दयालबाग तक मेट्रो का विस्तार करने की मांग
दयालबाग के लोगों ने मेट्रो का विस्तार दयालबाग तक करने की मांग के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन दिया है। क्षेत्रीय निवासी सौरभ चौधरी ने कहा कि यहां हजारों छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। दो लाख से अधिक की आबादी भी है। भगवान टॉकीज से दयालबाग तक मेट्रो चलने से बड़ी सुविधा हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, ललित यादव, अंकित यादव, अमन सिंह, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे। 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed