फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro 100 illegal slums become a hindrance in the way of Jama Masjid underground station

आगरा मेट्रो: जामा मस्जिद स्टेशन की राह में रोड़ा बनीं 100 अवैध झुग्गियां

Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

मेट्रो अधिकारियों ने जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटवाने की गुहार लगाई है। जिससे प्रस्तावित भूमिगत स्टेशन स्थल पर काम शुरू किया जा सके। झुग्गियों के अलावा यहां सड़क पर हुआ अतिक्रमण भी चुनौती है।

विज्ञापन
Agra Metro 100 illegal slums become a hindrance in the way of Jama Masjid underground station
अवैध झुग्गियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामा मस्जिद भूमिगत मेट्रो स्टेशन की राह में 100 अवैध झुग्गियां रोड़ा बन गई हैं। रक्षा विभाग की भूमि पर बनी इन झुग्गियों के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। मेट्रो के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को अतिक्रमण हटवाने के लिए पत्र लिखा है। अवैध झुग्गियों के अलावा यहां सड़क पर हुए अतिक्रमण भी चुनौती बने हुए हैं।

विज्ञापन


 ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए खोदाई शुरू होनी है। 1820 करोड़ की लागत से काम होगा। पहले चरण में ताजमहल, आगरा किला व जामा मस्जिद भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनने हैं। इनमें ताजमहल स्टेशन के लिए शाहजहां गार्डन और आगरा किला स्टेशन के लिए किला के सामने रक्षा विभाग की भूमि पर मिट्टी की जांच शुरू हो गई है। दोनों स्टेशन पर 142 नमूनों की जांच होगी। 
विज्ञापन


इधर, जामा मस्जिद स्टेशन रामलीला मैदान के सामने बनेगा। यहां कुछ हिस्से में मिट्टी की सैपलिंग की गई है, परंतु 71 सैंपल की जांच के लिए प्रस्तावित भूमि की बैरिकेडिंग होगी। यहां 100 से अधिक झुग्गियां बाधा बन गई हैं। झुग्गियों के कारण प्रस्तावित स्थल की बैरिकेडिंग नहीं हो सकी। मिट्टी के नमूने भी पूरे नहीं भरे जा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल है ये क्षेत्र 

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सुभाष चंद्र ने आगरा किला के सामने रामलीला मैदान के पास बनी 100 से अधिक झुग्गियों व अतिक्रमण को हटाने की मांग जिलाधिकारी से की है। यह क्षेत्र प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल है। उन्होंने कहा अतिक्रमण हटने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इस संबंध में एडीएम प्रशासन को अतिक्रमण के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

झुग्गियां हटाने पर हो चुका है बवाल

छावनी परिषद और प्रशासन की जमीन पर बनी इन झुग्गियों को हटाने को लेकर 2019 में बवाल हो चुका है। तब रक्षा विभाग ने अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के लिए अभियान चलाया था। झुग्गियां हटाने के दौरान क्षेत्रीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए झुग्गियां हटाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed