फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra mayor said taj mahal and others monuments should be closed due to coronavirus

कोरोनावायरसः मेयर की मांग, ताजमहल सहित सभी स्मारक 15 दिन के लिए कर दें बंद

Sat, 07 Mar 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Mar 2020 12:06 AM IST
सार

आगरा के महापौर नवीन जैन ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र लिखा
कुछ दिनों के लिए ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को बंद करने की मांग 

विज्ञापन
agra mayor said taj mahal and others monuments should be closed due to coronavirus
मास्क लगाकर ताजमहल में पहुंचे पर्यटक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना वायरस से संक्रमित आगरा के पांच लोगों और इटली के पर्यटक ग्रुप के आगरा घूमने से शहर भर में दहशत है। ताजमहल, किला और फतेहपुर सीकरी समेत अन्य स्मारकों के दीदार के लिए आ रहे विदेशी सैलानियों से संक्रमण का खतरा देखते हुए ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेयर नवीन जैन ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से 15 दिनों के लिए पूरे देश के स्मारकों को बंद करने की मांग की है। मेयर के मुताबिक खौफ और अनजानी दहशत से बचने के लिए स्मारक बंद कर सेनेटाइज करें और फिर खोलें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Coronavirus: एक ही परिवार के पांच लोगों में मिला वायरस, 25 अन्य की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन


मेयर नवीन जैन ने कहा कि इटली और चीन समेत कई देशों के पर्यटकों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है। स्मारकों में भीड़भाड़ सबसे ज्यादा है, जहां दुनिया भर के पर्यटक पहुंच रहे हैं। इनसे संक्रमण का खतरा ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के पांच लोगों में मिल चुका है वायरस

 पर्यटन और पुरातत्व धरोहर स्थलों को 15 दिन के लिए बंद कर देने से संक्रमण का खतरा खत्म हो जाएगा। इससे भय का माहौल दूर होगा। जब तापमान बढ़ने से कोरोना का खतरा खत्म हो जाए और सभी स्थलों का सेनेटाइजेशन पूरा हो जाए, तब सुरक्षित होने की घोषणा कर उन्हें खोल दें। पूरे देश के मेयर वायरस के खतरे पर एक दूसरे के संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें- कोरोनावायरस: घर में बना सकते हैं सेनिटाइजर, सस्ता होने के साथ है अधिक सुरक्षित

होली मिलन मेला भी रद्द
हर साल होली पर नगर निगम द्वारा पालीवाल पार्क में आयोजित होने वाले होली मिलन मेले को भी रद्द कर दिया गया है। मेयर ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में भीड़ के कारण संक्रमण का खतरा है। इस वजह से मेला रद्द किया गया है ताकि कोरोना या अन्य वायरस एक दूसरे के संपर्क में न आएं।    

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed