फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Agra News In Hindi: symptoms not found in 25 people of agra

Coronavirus: एक ही परिवार के पांच लोगों में मिला वायरस, 25 अन्य की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 06 Mar 2020 09:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Mar 2020 09:46 AM IST
सार

जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्यों में कोरोनावायरस की पुष्टि
इन लोगों के संपर्क में आए 25 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है

विज्ञापन
Coronavirus Agra News In Hindi: symptoms not found in 25 people of agra
कोरोना वायरस: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के जूता कारोबारी के परिवार के पांच लोगों में कोरोनावायरस मिला है। बुधवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि हुई है। इन सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


उधर, इस परिवार के संपर्क में आए अन्य 25 लोगों के भी नमूने लेकर किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए थे। बुधवार की शाम को इनकी जांच रिपोर्ट भी मिल गई। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी निवासी जूता कारोबारी दो सगे भाई दिल्ली निवासी अपने रिश्तेदार के साथ इटली घूमकर 26 फरवरी को लौटे हैं। दिल्ली निवासी रिश्तेदार को जुकाम-सांस लेने में परेशानी होने पर कोरोना वायरस की आशंका पर नमूने लिए गए थे, जिसकी जांच में पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

27 लोगों के नमून और भेजे गए

इसकी जानकारी मिलने पर दोनों भाई परिवार के सभी सदस्यों के साथ सोमवार शाम को जिला अस्पताल पहुंचे थे। इनके नमूने लेकर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था। यहां की जांच में छह मरीजों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले। 

केजीएमयू लखनऊ की जांच के बाद पुष्टि रिपोर्ट के लिए पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (एनआइवी) में नमूने भेजे गए थे। बुधवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से रिपोर्ट आने पर परिवार के पांच सदस्यों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि बुधवार को 45 लोग पहुंचे थे, इनकी स्क्रीनिंग कर 27 लोगों के नमूनों की केजीएमयू में जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को लिए गए 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

पांच सितारी होटल को किया सेनिटाइज

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद रोड के पांच सितारा होटल को खाली करवाने के बाद सेनिटाइज किया। इस होटल में राजस्थान से भ्रमण करने के बाद इटली के 17 पर्यटकों का दल ठहरा था। इसी दल की एक महिला पर्यटक में कोरोनावायरस के लक्षण मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल के कर्मचारियों के सैंपल भी लिए हैं। 


देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed