{"_id":"590357a24f1c1b0b71c0f79d","slug":"agra-mathura-ayodhya-gorakhpur-varanasi-will-be-developed-as-holistic-city-said-up-tourism-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी बनेंगे होलिस्टिक सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी बनेंगे होलिस्टिक सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 28 Apr 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
आगरा में निरीक्षण करतीं रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को आगरा पहुंची। यहां उन्होंने केंद्र सरकार की मदद से सूबे के पांच शहरों को होलिस्टिक सिटी बनाने की प्रदेश सरकार की योजना के बारे में बताया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन वाले पांच शहर आगरा, मथुरा, अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर का कायाकल्प किया जाएगा। सीवर लाइन, पेयजल सप्लाई, बिजली के भूमिगत तारों समेत जन सुविधाओं पर होलिस्टिक सिटी में फोकस किया जाएगा।
आगरा में ताजगंज प्रोजेक्ट के निरीक्षण के बाद पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण के लिए प्रदेश सरकार 700 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। धार्मिक पर्यटन वाले शहरों पर फोकस रहेगा। रामायण सर्किट और कृष्णा सर्किट के साथ बुद्धा सर्किट, नैमिषारण्य, वाराणसी के पर्यटन विकास की योजनाएं बनाई जा रही हैं।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा के साथ प्रदेश के पांच शहरों को होलिस्टिक सिटी बनाने पर चर्चा हुई है। जल्द ही इन शहरों की डीपीआर तैयार हो जाएंगी। इससे पहले मंत्री ने वृंदावन में बन रहे फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बुंदेलखंड की बदहाली को दूर करने के लिए पर्यटन से जोड़ने की वकालत की और इसके लिए बुंदेलखंड सर्किट बनाने का एलान किया, लेकिन यह सर्किट पहले से ही उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा बनाया जा चुका है, जिसकी वेबसाइट भी बनी हुई है। पर्यटन मंत्री ने बिठूर, ओरछा, झांसी, कालिंजर, चित्रकूट, कालपी को सर्किट का हिस्सा बताया, जबकि बुंदेलखंड सर्किट में झांसी, ललितपुर, देवघर, महोबा, जालौन, कालपी, कालिंजर और चित्रकूट शामिल हैं। बुंदेलखंड में प्रो-पूअर डेवलपमेंट योजना के जरिए पिछड़े क्षेत्रों में विकास योजनाएं लाएंगे।