फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra markets may be boom on navratri 2021

नवरात्रि 2021: बाजार पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आगरा में 400 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Thu, 07 Oct 2021 01:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Oct 2021 01:59 PM IST
सार

नवरात्रि से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में हर कारोबार को फलने फूलने का सुनहरा अवसर है। कोरोना संक्रमण की पाबंदियां खत्म होने के बाद बाजार में लौट रही रंगत भी इसका इशारा कर रही है। नवरात्रि से दिवाली तक बाजार गुलजार होगा तो हर वर्ग तक इसकी खुशियां पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
agra markets may be boom on navratri 2021
आगरा: दुकान पर मां दुर्गा की मूर्ति देखती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नौ दिन तक चलने वाले शक्ति पर्व नवरात्रि में बाजार पर लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। शारदीय नवरात्रि के साथ शुरू हो रहे फेस्टिवल सीजन में बाजार में धनवर्षा की शुरुआत गुरुवार से ही होने लगी। सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट के साथ कपड़ा, किराना आदि व्यापारियों को पितृपक्ष के बाद बाजार में बूम आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक नवरात्रि के दौरान शहर में 400 करोड़ रुपये तक कारोबार हो सकता है, जिसमें बड़ी भागेदारी सराफा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की रहेगी। बाजरों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। कारोबारियों ने ग्राहकों के लिए नए ऑफर दे रहे है।
विज्ञापन


ऑटो मोबाइल में बूम, वेटिंग में गाड़ियां
पितृपक्ष के 15 दिन तक इंतजार के बाद सबसे ज्यादा रौनक ऑटोमोबाइल सेक्टर में आने वाली है। कोरोना काल से पहले की तरह बाजार में उछाल पहले ही आ चुका है। 

ऑटोमोबाइल एसोसिएशन आगरा की अध्यक्ष डॉ. रंजना बंसल ने बताया कि कारों की मांग ज्यादा है और आपूर्ति कम है। वेटिंग होने के कारण लोग नवरात्रि में बुकिंग कराएंगे। इस बार 100 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। दिल्ली एनसीआर में बड़े ट्रकों की एंट्री में परेशानी के कारण छोटे वाहनों की मांग बढ़ी है, जिस वजह से यहां सप्लाई कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि में चमकेगा सोना और हीरा
नवरात्रि में सोने चांदी और हीरे के आभूषणों को खरीदने का मौका है। सराफा कारोबारियों को उम्मीद है कि बीते साल से इस साल कारोबार बेहतर होगा। नवरात्रि में 150 करोड़ तक सोने, हीरे के आभूषणों की बिक्री संभव है। 

तनिष्क शोरूम संचालक अनुराग बंसल ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल से नए डिजाइन और कलेक्शन की कमी महसूस हो रही थी, लेकिन कंपनियों ने नवरात्र से शुरू हो रहे फेस्टिवल सीजन के लिए ग्राहकों को लुभाने की जबरदस्त तैयारी की है। छूट के साथ डिजाइन, कलेक्शन लॉन्च किए हैं। जिससे ग्राहक आकर्षित हो सके।

इलेक्ट्रॉनिक्स में नए उत्पादों की धूम
नवरात्रि में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री शुरू हो रही है जो दिवाली तक बरकरार रहेगी। इनमें एलईडी, फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन और माइक्रोवेब की मांग ज्यादा रहने की उम्मीद है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी विनय मित्तल के मुताबिक एलईडी टीवी में नई तकनीक हर साल आती है, जो ग्राहकों को लुभा रही है। टीवी के साथ ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन का बाजार बढ़ रहा है। नवरात्रि में छोटे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण अच्छे बिकेंगे। वहीं कंप्यूटर और लैपटॉप बाजार भी रफ्तार पकड़ेगा। नवरात्रि में 50 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। 

अपने घर को सजाने संवारने में जुटेंगे
कोरोना काल के बाद पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था के बीच रियल एस्टेट भी तेजी पर है। अपने घर का सपना पूरा करने के लिए नए प्रोजेक्ट में बुकिंग शुरू हो रही है तो अपने पुराने घर को संवारने, सजाने के लिए नवरात्र से शुरूआत हो रही है, जो दिवाली से ऐन पहले तक चलेगी। इसमें लोहा, सीमेंट, इंटीरियर डेकोरेशन, पेंट कारोबार में तेजी की उम्मीद है। 

लोहामंडी के सरिया व्यापारी दिनेश अग्रवाल के मुताबिक सप्ताह भर में कंपनियों ने 6 हजार रुपये प्रति टन के दाम बढ़ाए हैं। पेंट कारोबारी मुरारी लाल गोयल को उम्मीद है कि इस बार कारोबार 100 करोड़ रुपये के आसपास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed