फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra man suicide case accused inspector suspended father hunger strike ends

फेसबुक लाइव के बाद आत्महत्या का मामला: आरोपी दरोगा निलंबित, पिता की भूख हड़ताल खत्म

Mon, 15 Nov 2021 11:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 15 Nov 2021 11:02 PM IST
सार

एसएसपी सुधीर कमार सिंह ने बताया कि दरोगा केशव शांडिल्य को निलंबित कर दिया गया है। लाइन हाजिर पहले ही कर दिया गया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। 

विज्ञापन
agra man suicide case accused inspector suspended father hunger strike ends
मृतक के परिजन का भूख हड़ताल खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव मांगरौल गूजर निवासी कृष्ण मुरारी के आत्महत्या के केस में नामजद आरोपी दरोगा केशव शांडिल्य को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। उधर, पिता देवेंद्र परमार को पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर निलंबन की जानकारी दी। इस पर पिता ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। मगर, धरना अब भी जारी है।
विज्ञापन


कृष्ण मुरारी ने एक नवंबर को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। फेसबुक पर लाइव में आत्महत्या के लिए दरोगा केशव शांडिल्य सहित अपने चाचा लाखन, चाची लज्जा और चचेरे भाई मोनू को जिम्मेदारी ठहराया था। पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार कर लिया था। पिता देवेंद्र परमार दरोगा पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उनका साथ ग्रामीण भी दे रहे थे। वह भी धरना दे रहे थे।
विज्ञापन


अधिकारियों की बेरुखी पर रविवार को गांव में महापंचायत हुई थी। कलक्ट्रेट घेराव का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी पर रात में ही पुलिस धरनास्थल पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों से बात की। सोमवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस लाइन में एडीजी राजीव कृष्ण से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने ग्रामीणों को दरोगा के निलंबन का आश्वासन देकर भेजा। इसके बाद गांव में एएसपी लखन कुमार पहुंच गए। उन्होंने पिता देवेंद्र परमार से बात की। उनको जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। यह भी कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाई जाएगी। हालांकि ग्रामीणों ने पूरी कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। पिता का कहना था कि दरोगा को गिरफ्तार किया जाए। उधर, जिलाधिकारी ने भी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है।

दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू
एसएसपी सुधीर कमार सिंह ने बताया कि दरोगा केशव शांडिल्य को निलंबित कर दिया गया है। लाइन हाजिर पहले ही कर दिया गया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। ग्रामीणों ने कुछ और आरोप लगाया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरोगा के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोप सही मिलने पर गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में गांव के प्रधान शैलेंद्र सिंह सहित अन्य लोग रहे। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। उन्होंने भी कार्रवाई की मांग की।


ग्रामीणों ने की दरोगा की शिकायत
गांव में एएसपी के पहुंचने पर ग्रामीण दरोगा केशव शांडिल्य की शिकायत लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि दरोगा कई लोगों के केस में गलत कार्रवाई कर चुका है। ऐसे में एएसपी ने सभी से लिखित शिकायत देने के लिए कहा है, जिससे जांच की जा सके। एक पीड़ित ने पिटाई की शिकायत की। दरोगा पर इससे पहले भी निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। बाद में उसे कुछ दिन बाद ही थाना ताजगंज की एकता चौकी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed