{"_id":"6a0aa77b7a09a76e280fa38a","slug":"agra-man-arrested-for-stealing-jewelry-from-niece-s-house-using-duplicate-keys-caught-on-spy-camera-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भांजी ने लगा दिया घर में स्पाई कैमरा, कैद हुई मामा की ऐसी करतूत; देखकर छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भांजी ने लगा दिया घर में स्पाई कैमरा, कैद हुई मामा की ऐसी करतूत; देखकर छूट गए पसीने
Mon, 18 May 2026 11:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 18 May 2026 11:17 AM IST
सार
आगरा के कालिंदी विहार में एक मामा ने रिश्ते की भांजी के घर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। स्पाई कैमरे में वारदात कैद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से जेवर और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
मामा निकला चोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार में रिश्ते की भांजी के भरोसे का फायदा उठाकर मामा ही घर से जेवर चोरी कर रहा था। डुप्लीकेट चाबी बनवाकर अलमारी और लॉकर से धीरे-धीरे जेवर और नकदी पार करता रहा। जब परिवार को लगातार जेवर गायब होने का शक हुआ तो घर में स्पाई कैमरे लगाए। कैमरे में मामा की हरकत कैद हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसने जेवर चोरी करने के बाद फाइनेंस कंपनी से लोन भी ले लिया।
विज्ञापन
कालिंदी विहार निवासी ममता गौतम ने पुलिस को बताया कि रिश्ते में मामा लगने वाले मोनू गौतम निवासी पार्वती विहार घर की देखरेख के बहाने अक्सर उनके घर आता-जाता था। परिवार का उस पर इतना भरोसा था कि घर से बाहर जाते समय चाबी भी उसी को सौंप दी जाती थीं। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां बनवा लीं। इसके बाद वह परिवार की गैरमौजूदगी में घर में दाखिल होकर धीरे-धीरे सोने व चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहली बार मौका मिलने पर अलमारी से सोने की दो अंगूठियां चोरी की थीं। बाद में उसने तीन डुप्लीकेट चाबियां बनवा लीं और कई बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि 23 अप्रैल को वह बेटे आदेश के साथ बाहर गई थीं और घर की चाबी मोनू को देकर गई थीं। आरोप है कि 26 अप्रैल की रात आरोपी घर पहुंच और डुप्लीकेट चाबी से अलमारी खोलकर जेवर व नकदी तलाशने लगा। उसकी पूरी हरकत घर में लगे स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बेटे आदेश ने फुटेज देखी तो चोरी का राज खुल गया।
मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को 80 फुटा रोड सी ब्लॉक कालिंदी विहार से गिरफ्तार कर लिया। उससे सोने के जेवर, तीन डुप्लीकेट चाबियां और 2600 रुपये मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के कुछ जेवर उसने बेच दिए थे। वहीं एक सोने की चेन और अंगूठी को आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर करीब दो लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था। पुलिस ने गिरवी रखे गए जेवर भी सीज करा दिए हैं। मिले जेवरों की कीमत करीब चार लाख से अधिक रुपये बताई जा रही है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।