{"_id":"6142d2c68ebc3e500900314d","slug":"agra-lucknow-flight-starts-from-october-1st","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: बंगलुरु और अहमदाबाद के बाद अब आगरा-लखनऊ से भी हवाई उड़ान, एक अक्तूबर से मिलेगी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: बंगलुरु और अहमदाबाद के बाद अब आगरा-लखनऊ से भी हवाई उड़ान, एक अक्तूबर से मिलेगी फ्लाइट
Thu, 16 Sep 2021 10:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:44 AM IST
सार
दो अक्तूबर से आगरा-अहमदाबाद-नागपुर फ्लाइट भी नियमित होगी। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट रहेगी। मुंबई और भोपाल की कोरोना के बाद से फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
हवाई यात्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलुरु और अहमदाबाद के बाद अब आगरा लखनऊ से भी हवाई उड़ान से जुड़ने जा रहा है। एक अक्तूबर से आगरा-लखनऊ फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने उड़ान की बुकिंग शुरू कर दी है। सप्ताह में सभी दिन फ्लाइट होगी, जो दोपहर 3.45 बजे लखनऊ से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। 15 मिनट बाद यह लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
दो से नागपुर की भी उड़ान
दो अक्तूबर से आगरा-अहमदाबाद-नागपुर फ्लाइट भी नियमित होगी। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट रहेगी। मुंबई और भोपाल की कोरोना के बाद से फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर एए अंसारी ने बताया कि 1 अक्टूबर से लखनऊ की उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ फ्लाइट शुरू होने से आगरा को काफी लाभ होगा, लेकिन इसका समय बदलना चाहिए। मुंबई फ्लाइट भी शुरू हो, ताकि व्यवसायिक राजधानी से जुड़ सके। वाराणसी और जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होनी चाहिए। -राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन
विज्ञापन
ब्रज में डेंगू का कहर: डेंगू वायरल से 14 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में पांच बच्चों सहित आठ ने दम तोड़ा
आगरा: पुलिस की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब प्रियंका मिश्रा ने विभाग में जमा कराए डेढ़ लाख रुपये और किट