फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue And Viral Fever 14 Death In Mainpuri Firozabad And Kasganj

ब्रज में डेंगू का कहर: डेंगू वायरल से 14 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में पांच बच्चों सहित आठ ने दम तोड़ा

Thu, 16 Sep 2021 08:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Sep 2021 08:11 AM IST
सार

फिरोजाबाद के हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं, डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन
Dengue And Viral Fever 14 Death In Mainpuri Firozabad And Kasganj
सरकारी अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज में डेंगू और वायरल के कारण फिरोजाबाद में बुधवार को पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सुहाग नगरी में मृतकों की संख्या 169 हो गई है। कासगंज और मैनपुरी में भी तीन तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के नगला विष्णु निवासी अरमान (1) पुत्र गणेश सिंह, फरिहा की बबली (42) पत्नी जगदीश, साक्षी (16) पुत्री सुभाष चंद्र सविता, रामनगर की समुन्या (3 माह) पिता श्री कृष्ण, 
विज्ञापन


शिकोहाबाद पक्का तालाब की राधा (36) पत्नी अशोक कुमार, गागई शिकोहाबाद के गुरदीप (7) पुत्र हरपाल, बिलाल नगर के राहत (5) पुत्र रज्जाक, इकरा (11) पुत्री मोहम्मद शाहिद ने दम तोड़ दिया। वहीं मैनपुरी में सोनू पुत्र (30) मिजाजी लाल, बेवर के अंशुल (19) पुत्र संजीव यादव भोगांव की रजावती (50) की मौत हो गई। कासगंज में सुनीता वर्मा पुत्री कंचन लाल, इंद्रापुरी निवासी दीप्ति राठौर पुत्री अरविंद व राजा (22) पुत्र भरत ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में डेंगू के नौ और मरीज मिले हैं। इसमें से दो बच्चे और सात व्यस्क मरीज हैं। इनमें से पांच मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। तीन का प्राइवेट और एक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब आगरा में मरीजों की संख्या 45 हो गई है। इनमें से 27 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। 
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 29 संदिग्ध मरीजों की जांच कराने पर नौ मरीजों में डेंगू मिला है। इनमें पांच बच्चे हैं। जिसमें से तीन निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनको तेज बुखार के साथ उल्टी भी हुईं। दो-तीन दिन में बुखार ठीक नहीं होने पर एलाइजा जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है। अब आगरा में डेंगू के 45 मरीज हो गए हैं। इनमें से 18 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। 
फिरोजाबाद के छह, मथुरा-औरैया का एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती फिरोजाबाद के छह, मथुरा और औरैया का एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अब एसएन में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 14 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती हैं।

आगरा में डेंगू का बढ़ता प्रकोप: ताजनगरी में नौ मरीज और मिले, पांच एसएन में भर्ती, 45 हुई संख्या

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed