फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lucknow Expressway toll plaza server hack 15 Lakh Rupees Thieft

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा का डाटा हैक, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 21 Aug 2019 12:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 21 Aug 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Agra Lucknow Expressway toll plaza server hack 15 Lakh Rupees Thieft
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा का 16 अगस्त को चोरी किए गए लगभग 15 लाख रुपये के डाटा के बारे में अहम जानकारी लगी है। यह डाटा साइबर हैकर ने फिरौती के उद्देश्य से हैक किया है। मामले में एक अज्ञात के खिलाफ फतेहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साइबर सेल की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा के प्रभारी अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि हैक डाटा के स्थान पर ब्लैंक पेज नजर आ रहा है। भाषा भी अपठनीय है। साथ ही हैकर द्वारा मैसेज छोड़ा गया है कि यदि डाटा चाहिए तो मैसेज पर क्लिक करें। 
विज्ञापन


बताया गया कि 16 अगस्त को सुबह 5:15 पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का सर्वर हैक कर लिया गया था, जिसमें लगभग 15 लाख रुपये का डाटा चोरी हो गया है। मामले की जानकारी होने पर टोल प्लाजा में हड़कंप मच गया। 18 अगस्त को थाना फतेहाबाद में टोलकर्मी दीपेंद्र सिंह तोमर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर अपराध का मामला दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टोल प्लाजा के प्रभारी अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि डाटा चोरी होने से हैकर को कोई फायदा नहीं होगा। हैकर का उद्देश्य डाटा वापस करने के नाम पर फिरौती की डील करना है।

टोल कर्मियों ने हैकर की मांग को नकारते हुए मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार का कहना है कि डाटा हैक करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर विशेषज्ञों से मदद ली जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed