फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Lucknow Expressway Bus colliding with divider driver killed and 25 passengers injured

Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पुलिया पर लटकी बस, चालक की मौत, 25 यात्री घायल

Sat, 21 May 2022 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 11:34 AM IST
सार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बस्ती से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस  डिवाइडर से टकराकर पुलिया पर लटक गई। बताया गया है कि ये हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ।
 

विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway Bus colliding with divider driver killed and 25 passengers injured
पुलिया पर लटक गई बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह साढ़े चार बजे बस्ती से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पुलिया पर लटक गई, जिससे बस में सवार 60 यात्रियों में से 25 यात्री घायल हो गए। दो यात्रियों की हालत गंभीर है, जबकि बस चालक की हादसे में मौत हो गई है। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। तीन यात्रियों को सैंफई भेजा गया है।

विज्ञापन


बस्ती से स्लीपर कोच बस शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस में 60 यात्री सवार थे। जब बस नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 55 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पुलिया पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस एक्सप्रेस वे से नीचे नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस पुलिया पर जाकर लटक गई। सूचना पर नसीरपुर प्रभारी निरीक्षक गगन गौड फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बस से यात्रियों को सावधानी पूर्वक उतारा, जिसमें 23 यात्रियों को चोटें आई हैं। दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें सैंफई अस्पताल भेजा गया है। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में बस चालक की मौत हो गई है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है।

विज्ञापन

ये हुए घायल 

हादसे में हुए घायलों में सुनील कुमार (19) निवासी घटियारा थाना पांकी झारखंड, रूनी (18 ), नूर मोहम्मद(19), शैहबूल (07) शादाब (14), निवासी सोनी विहार दिल्ली, सलमान (22), फैमिदा (18),सिराजुल हक (61) निवासी सोनी विहार हैं। अरनव (9), सीमा (29) निवासी हटवा बस्ती, अनामिका (14) पुत्री मनोज कुमार, खुशी (18) निवासी देवापार थाना नगर बाजार बस्ती, रामसहाय (61), महक (6), सुनीता (35), मालती (60) निवासी इटैरी नगर बाजार बस्ती, राजमन (20), हिमांशू (25) निवासी देवरा बाजार सिद्धार्थ नगर,सावित्री देवी (40), विजय (23) निवासी शादरा दिल्ली, रामजीवन (24) निवासी डुमरियागंज इटवा सिद्धार्थ नगर, रामादेवी (50) यमुना नगर हरियाणा, लक्ष्मी (22) निवासी लक्ष्मनपुर बस्ती, भगवती प्रसाद (55) और आरव (7) पुत्र रोहित शामिल हैं। बस के चालक की मौत हो गई है, लेकिन उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इनमें से रामादेवी और भगवती प्रसाद की हालत खराब है, जिन्हें सैंफई अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed