फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lucknow Expressway Accident Scorpio car collided with divider one killed half a dozen injured

आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: नींद की झपकी आते ही डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो कार, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Wed, 22 Feb 2023 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 09:25 AM IST
सार

स्कॉर्पियो कार सवार लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। कार की गति अधिक थी, इस दौरान चालक को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन
Agra Lucknow Expressway Accident Scorpio car collided with divider one killed half a dozen injured
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह हुआ हादसे में एक की मौत हो गई, जबिक आधा दर्जन लोग घायल हुआ हैं। ये हादसा शिकोहाबाद में किलोमीटर-57 के पास तड़के करीब 6:30 बजे हुआ। बताया गया है कि स्कॉर्पियो कार सवार लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। कार की गति अधिक थी, इस दौरान चालक को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है।
विज्ञापन



स्कॉर्पियो कार जयपुर के मोहनपुरा तहसील कोटपूतली निवासी महेश पुत्र छेदा लाल यादव चला रहा था। कार में रिंकी, सुरजीत, रंजीत महावीर, धनपाल, अनुष्का व देशराज पुत्र दीपचंद सवार थे। बताया गया है कि ऑवर स्पीड में चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर  पार करते हुए करीब 30 से 40 मीटर बीच के फेंसिंग तोड़ते हुए गाड़ी आरएचएस से एलएचएस पर आकर क्षतिग्रस्त हो गई है। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चालक महेश, सुरजीत, रंजीत, धर्म पाल व देशराज को 108 एंबुलेंस द्वारा तथा अनुष्का, महावीर व रिंकी को आईडीसीसीएम एंबुलेंस के द्वारा शिकोहाबाद सीएससी भेजा गया है। उपचार के दौरान सुरजीत (45) पुत्र शिवराम निवासी  बलौज थाना कोटपुतली जयपुर राजस्थान की मौत हो गई। वहीं चालक महेश की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed