फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Loot Case Solved: Three Robbers Arrested After Encounter Near Mehtab Bagh 35 Kg Silver Scrap Recovered

UP: आगरा पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो चांदी लुटेरे घायल; तीसरा शातिर भी गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 09:07 AM IST
सार

चांदी व्यापारी से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Agra Loot Case Solved: Three Robbers Arrested After Encounter Near Mehtab Bagh 35 Kg Silver Scrap Recovered
आगरा पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 25 दिसंबर को व्यापारी से मारपीट कर स्कूटी व चांदी के स्क्रैप की लूट के मामले का थाना एत्माद्दौला पुलिस ने खुलासा किया है। सर्विलांस टीम और एसओजी नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई में महताब बाग के पास लुटेरों से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी बबलू उर्फ बिल्ला यादव, नितिन चौहान और रंजीत प्रजापति गिरफ्तार किए गए। पुलिस फायरिंग में बबलू उर्फ बिल्ला यादव और नितिन चौहान के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और लूटा गया करीब 35 किलो चांदी का स्क्रैप बरामद किया।
विज्ञापन



ये थी घटना
थाना छत्ता क्षेत्र निवासी मोहसिन चांदी कारोबारियों से स्क्रैप खरीदने का काम करता है। 25 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे वह अपने कारीगर फरहान के साथ स्कूटी से दो बोरियों में स्क्रैप लेकर शाहदरा स्थित कारखाने से घर लौट रहा था। नुनिहाई रोड पर पीछे से बुलेट और अपाचे बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने स्कूटी रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने लात-घूंसों और तमंचे की बट से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश चार से पांच लाख रुपये का स्क्रैप और स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed