Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Liquor Shop Theft Solved: Salesman Turns Mastermind Arrested with Accomplice

शराब के ठेके से चोरी: सेल्समैन और कैंटीन कर्मचारी ने चुराई रकम, फिर खेला जुआ; CCTV से पकड़ी गई करतूत

Wed, 15 Apr 2026 08:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 08:31 AM IST
सार

आगरा में शराब की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए सेल्समैन और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 71 हजार रुपये चुराए थे, जिनमें से कुछ रकम जुए में हारने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Agra Liquor Shop Theft Solved: Salesman Turns Mastermind Arrested with Accomplice
शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के ग्राम सींगना के पास कंपोजिट शराब की दुकान में घुसकर नकदी और शराब के पौव्वे चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को दुकान के सेल्समैन और कैंटीन के कर्मचारी ने अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये और 58 पौव्वे बरामद हुए। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि थाना खेरागढ़ के ग्राम चीत निवासी तिलक सिंह की ग्राम सींगना में कंपोजिट शराब की दुकान है। उन्होंने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे सेल्समैन ने फोन कर चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान से दो दिन की बिक्री के 71 हजार रुपये और एक पेटी और 10 पौव्वे शराब गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सीसीटीवी और अन्य माध्यम से जांच की तो दुकान के सेल्समैन खेरागढ़ के चीत गांव निवासी अजय पर शक हुआ। मुखबिर की सूचना पर उसे और दुकान के बराबर में कैंटीन पर काम करने वाले रहीशपाल उर्फ पिंटू निवासी चीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि बाकी रकम वे जुआ में हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed