फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra leaders of teachers association used fake marksheet

आगरा विविः बीएड की फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वालों में शिक्षक नेता भी

Tue, 21 Nov 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Nov 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
agra leaders of teachers association used fake marksheet
डिग्रियां - फोटो : getty
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड वर्ष 2005 की फर्जी अंकतालिका लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षकों को कल (23 नवंबर) से नोटिस जारी किए जाएंगे। एक हफ्ते में संबंधित शिक्षकों को अपना पक्ष रखना होगा। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। चिह्नित फर्जी शिक्षकों की सूची में कई शिक्षक नेता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


एसआईटी की 4570 फर्जी अंकतालिकाओं की सूची से जिले में 234  शिक्षकों को तलाशा गया है। ब्लाकवार सूची तैयार की गई है। निकाय चुनाव के चक्कर में संबंधित शिक्षकों को नोटिस नहीं जारी किया गया था। 
विज्ञापन


23 नवंबर से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता का कहना है कि निर्धारित प्रोफार्मा पर नोटिस जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी शिक्षकों की सूची में विभिन्न शिक्षक संगठनों के ब्लाक से जिला स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक एक-दो शिक्षक जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पद पर हैं। सूची के मिलान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही कुछ शिक्षकों ने फोन बंद लिए हैं। इस कारण भी विभाग को प्रमाणपत्र जुटाने में अधिक समय लगा। 

पति-पत्नी दोनों फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक बने

 डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड वर्ष 2005 की फर्जी अंकतालिका लगाकर परिषदीय स्कूलों में पति-पत्नी दोनों पढ़ा रहे हैं। वर्ष 2005 से 2007 तक लगातार नियुक्तियां हुईं। एक ही नौकरी लगने के बाद दूसरे की भी नियुक्ति फर्जी अंकतालिका के आधार पर लगवा दी गई। दोनों मिलकर 80 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक वेतन ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed