फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra leader govind parashar under house arrest who demanding release of Khushi Dubey

बिकरू कांड: खुशी दुबे को रिहा करने की मांग करने वाले आगरा के हिंदूवादी नेता नजरबंद

Wed, 09 Jun 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 12:20 AM IST
सार

हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर को थाना सदर पुलिस ने नजरबंद किया है। वह सुबह आगरा से कानपुर जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद गोविंद पाराशर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि वह खुशी दुबे को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। 

विज्ञापन
Agra leader govind parashar under house arrest who demanding release of Khushi Dubey
हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर को पुलिस ने मंगलवार को नजरबंद कर दिया। गोविंद पाराशर ने तीन दिन पूर्व एक वीडियो जारी कर कानपुर के बिकरू कांड के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को रिहा करने की मांग की थी। पाराशर ने चेतावनी दी थी कि अगर तीन दिन में उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे कानपुर मुख्यालय पर जाकर आत्मदाह करेंगे। 

विज्ञापन


हिंदुवादी नेता गोविंद पाराशर ने कहा था कि अगर खुशी दुबे का आपराधिक इतिहास है तो सरकार सार्वजनिक करे। अगर दोषी नहीं है तो जल्द खुशी दुबे को रिहा करे। उन्होंने कहा कि खुशी बिना अपराध किए सजा काट रहा है। जिंदगी और मौत से लड़ रही है। 
विज्ञापन


आगरा के पारस अस्पताल का मामला: क्या है 22 मरीजों के दम घुटने का सच, यहां पढ़ें पूरी दास्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे आगरा से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और घर में नजरबंद कर दिया। गोविंद पाराशर ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने कहा कि खुशी दुबे को इंसाफ मिलकर रहेगा। नजरबंद क्या मुझे अगर जेल में डालोगे तो भी खुशी दुबे इंसाफ के लिए लड़ता रहूंगा। 

गोविंद पाराशर ने कहा, खुशी दुबे को इंसाफ दिलाने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं अगर वो हकीकत में दोषी है उसके दोष सामने लाने चाहिए अगर दोषी नहीं है उसको रिहा करना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के बड़े चेहरों से पूछना चाहता हूं। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से, कानून मंत्री बृजेश पाठक से कि खुशी दुबे कब रिहा होगी?


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed