फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Jones Mill Case Builders Involved In Bomb Blast Plot

जोंस मिल प्रकरण में खुलासा: बम धमाके की साजिश में शामिल था मातंगी बिल्डर्स का मालिक

Sat, 12 Sep 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 12:01 AM IST
सार

  • अभियुक्त के बयान के आधार पर मुकदमे में बनाया आरोपी
  • 19 जुलाई को जोंस मिल परिसर में हुआ था बम धमाका 

विज्ञापन
Agra Jones Mill Case Builders Involved In Bomb Blast Plot
जोंस मिल परिसर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की जोंस मिल परिसर में स्थित सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पिछले हिस्से में हुए बम धमाके के मामले में मातंगी बिल्डर्स के मालिक हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि साजिश में वह भी शामिल था। आरोपी पप्पू चौहान के बयान के आधार पर मुकदमे में नाम बढ़ाया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन

 
19 जुलाई को जोंस मिल परिसर में बम धमाका हुआ था। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा किया। मास्टरमाइंड रज्जो जैन सहित नौ आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें रज्जो जैन के कर्मचारी से लेकर एत्मादपुर स्थित धोर्रा के बम बनाने वाले आतिशबाज तक शामिल थे। 15 किलोग्राम के बम से धमाका कराया गया था।  
विज्ञापन



थाना छत्ता में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। धमाके के मामले में पुलिस वादी बनी थी, जबकि दूसरा मुकदमा सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के मालिक ने रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास का दर्ज कराया था। इसमें रज्जो जैन को नामजद किया था। धमाका गोदाम की जमीन पर कब्जे के विवाद में कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, सोढ़ी ट्रांसपोर्ट की जमीन मातंगी बिल्डर्स ने खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन खाली न होने पर कराया था धमाका

जमीन को खाली करने के लिए रज्जो जैन से बात की। रज्जो जैन ने सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के मालिक से बात की थी। रज्जो जैन को 60 लाख से अधिक कमीशन देना तय हुआ था। मगर, जमीन खाली नहीं हो सकी थी। इस पर धमाका कराया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के बयान दर्ज किए गए थे। अन्य तरीके से भी जांच की गई। जोंस मिल परिसर की जमीन पर बिल्डरों की नजर होने की बात सामने आई थी। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि धमाके की साजिश के मामले में हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन का नाम आया था। इस पर उसको भी आरोपी बनाया है। उस पर आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक और प्रार्थनापत्र एसएसपी को मिला

पुलिस के मुताबिक, बिल्डर चुनमुन अग्रवाल के खिलाफ एक और प्रार्थना पत्र एसएसपी को दिया गया है। इसमें जमीन के सौदे पर सवाल उठाए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed