फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra jam on Christmas tourists troubled crawling vehicle

UP: क्रिसमस पर आगरा हुआ जाम, ताज पहुंचने में छूटे पर्यटकों के पसीने; रेंग-रेंग कर चले वाहन

Mon, 25 Dec 2023 10:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 10:12 PM IST
सार

ताजमहल पर भीड़ से फतेहाबाद मार्ग, पुरानी मंडी, यमुना किनारा मार्ग पर वाहन फंसे नजर आए। वहीं दिल्ली हाइवे पर सिकंदरा से लेकर टेढ़ी बगिया तक जाम के हालात रहे।
 

विज्ञापन
Agra jam on Christmas tourists troubled crawling vehicle
जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में क्रिसमस पर जगह-जगह जाम ने लोगों को परेशान किया। ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी हुई। फतेहाबाद मार्ग, पुरानी मंडी और यमुना किनारा मार्ग पर पूरे दिन कई बार वाहन फंसे। पांच मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटे लगा। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। इसके अलावा सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, भगवान टाॅकीज, रामबाग और टेढ़ी बगिया पर भी यही हाल रहा।
विज्ञापन


रविवार को 60 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने आए थे। सोमवार को क्रिसमस पर भी पर्यटकों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे से पर्यटक पुरानी मंडी होते हुए अपने वाहनों को कैलाश टाॅकीज रोड और फतेहाबाद रोड पर ले जा रहे थे। वाहनों की संख्या बढ़ने की वजह से जाम लगा। इस पर यातायात पुलिस ने पुरानी मंडी की तरफ से आने वाले पर्यटक वाहनों को शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी की तरफ जाने से रोका। वाहन आगरा किला के सामने बालूगंज मार्ग की तरफ से निकलने लगे। इससे आगरा किला, बालूगंज मार्ग, माल रोड, फूल सैयद चौराहे पर जाम लगने लगा।
विज्ञापन


पैदल भी निकलना हुआ मुश्किल
आम लोगों के साथ पर्यटक भी जाम में फंस गए। बड़ी संख्या में लोग सवारी वाहनों में भी थे। वह वाहनों से उतरकर पैदल ही ताजमहल की तरफ जाने लगे। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग फुल, सड़क पर वाहन
वाहनों की संख्या अधिक होने से ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग फुल हो गई। इस कारण पर्यटकों के वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कराया गया। श्मशान घाट तिराहे तक वाहनों की लाइन लग गई।


सिकंदरा, गुरु का ताल पर भी जाम
शहर में हाईवे पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। सिकंदरा और गुरुद्वारा गुरु का ताल पर वाहनों को निकलने में 15 से 20 मिनट तक लग रहे थे। इसी तरह भगवान टाॅकीज पर फ्लाईओवर ही नहीं, सर्विस रोड पर भी वाहन फंस गए। यही हाल रामबाग और टेढ़ी बगिया का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed