{"_id":"5818d7ec4f1c1b0e57436219","slug":"agra-is-third-in-the-country-s-most-polluted-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे प्रदूषित शहरों में आगरा तीसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के सबसे प्रदूषित शहरों में आगरा तीसरे नंबर पर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा पर दिल्ली, गुड़गांव से ज्यादा जहरीली रही ताजनगरी की हवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगमरमरी ताजमहल के शहर में तमाम प्रतिबंधों के बाद भी आगरा देश के सबसे प्रदूषित दस शहरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा है। दिवाली पर आतिशबाजी से हुए प्रदूषण की जांच में गोवर्धन पूजा के दिन आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स फरीदाबाद और लखनऊ के बाद तीसरे नंबर पर रहा। दिल्ली और गुड़गांव से भी ज्यादा प्रदूषण आगरा की हवा में रहा। पर्यावरण विशेषज्ञ आतिशबाजी के साथ आगरा में कूड़ा जलाने को इस प्रदूषण की मुख्य वजह मान रहे हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गोवर्धन पूजा के दिन देश के प्रमुख शहरों की हवा की जांच के बाद जो आंकड़े जारी किए, वह बेहद हैरतअंगेज हैं। उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख शहर आगरा, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी देश के टॉप 10 शहरों की सूची में दिवाली से बरकरार बने हुए हैं। चौंकाने वाले तथ्य ये हैं कि देश में कई फैक्ट्री एरिया और महानगरों के बाद भी आगरा टॉप तीन प्रदूषित शहरों में है। जहरीली हवा का आलम ये है कि छोटी दिवाली पर आगरा में एक्यूआई 401 था जो गोवर्धन पूजा के दिन बढ़ कर 416 पर पहुंच गया। पीएम 2.5 के साथ सल्फर डाईक्साइड और नाइट्रोजन डाईक्साइड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिवाली पर दिल्ली जहां सबसे प्रदूषित शहर था, वह गोवर्धन पूजा पर पांचवें नंबर पर रहा, जबकि आगरा दो पायदान ऊपर पहुंचकर तीसरे नंबर पर आ गया।
कूड़ा जलाने से बिगड़े हालात
ताजमहल के शहर में न तो मुंबई, बंगलुरू, हैदराबाद और कोलकाता की तरह वाहन हैं और न ही फैक्ट्रियां, लेकिन प्रदूषण के मामले में यह देश के टॉप 3 शहरों में जगह बना रहा है तो इसके पीछे विशेषज्ञ कूड़ा जलाने को प्रमुख वजह मान रहे हैं। आगरा में कूड़ा निस्तारण की समस्या कई सालों से है। दिवाली पर शहर में हर गली, कालोनी, मोहल्ले में कूड़े के ढेर लग गए तो नगर निगम कर्मचारियों ने इसे जला दिया। शाहगंज, दयालबाग, राजेश्वर मंदिर, ईदगाह, कोठी मीना बाजार मैदान, पचकुईयां, बल्केश्वर, ट्रांसयमुना, आगरा किला के पास कूड़े में आग लगा दी गई। पर्यावरण विशेषज्ञ आतिशबाजी के साथ कूड़ा जलाने को प्रदूषण का बड़ा कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन
टॉप 10 प्रदूषित शहरों में सूबे के चार शहर
शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स
फरीदाबाद 454
लखनऊ 435
आगरा 416
गुरुग्राम 404
दिल्ली 389
कानपुर 380
अहमदाबाद 361
जयपुर 342
पटना 315
वाराणसी 324
गोवर्धन पूजा पर प्रदूषण बरकरार
तत्व न्यूनतम अधिकतम
सल्फर डाईक्साइड 7 86
नाइट्रोजन डाईक्साइड 10 97
पीएम 2.5 308 500
कार्बन मोनोक्साइड 37 112
ओजोन 2 92