फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra is the hotest city of up

सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा

Sat, 04 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 04 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
agra is the hotest city of up
weather - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
जून में गर्मी रिकार्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। राजस्थान की ओर से आ रहे लू के थपेड़ों के चलते आगरा में जहां सबसे ज्यादा 45.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। इसके बाद झांसी में 44.7 और बांदा में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शुक्रवार को सुबह 11 बजे के बाद पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो शाम तक बना रहा। एक तो लू के थपेड़े, उस पर बिजली की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

सुबह से ही गर्मी का सितम शुरू हो गया। दोपहर में तो सड़क पर मानो अंगारे बरस रहे हों। पानी की टंकी से पानी खौलता हुआ निकला तो वहीं सड़कें दोपहर में सूनी हो गयीं। गर्मी के कारण लोग पेड़ों की छांव तलाशते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा और हो सकता है। शनिवार को भी पारा गर्मी के रिकार्ड तोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर    तापमान
आगरा    45.6
झांसी    44.7
बांदा    43.8
इलाहाबाद    41.8
अलीगढ़    41.8
कानपुर    40.6
वाराणसी    40.4

11.15 से 5:45 तक 44 डिग्री सेल्सियस पार रहा पारा
सुबह 11 बजे के बाद घर से निकलना दूभर हो गया। 11.15 बजे तापमान ने 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर लिया था और उसके बाद यह हर घंटे बढ़ता गया। दोपहर 3 बजे तापमान ने सबसे उच्च स्तर 45.6 डिग्री सेल्सियस को छुआ। उसके बाद शाम 5:45 तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा। शाम छह बजे के बाद इसमें गिरावट आई। फिर भी रात आठ बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। रात में भी लपटों की तरह से पारा झुलसाता रहा। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed