भ्रष्टाचार के मामलों में जोन में पहले नंबर पर है आगरा, 100 से ज्यादा लोग रडार पर
- जोन में 46 मुकदमों की चल रही है जांच, 100 से ज्यादा लोग विजिलेंस की पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के तीन मामलों की जांच भी यहीं चल रही है। इनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चकबंदी, पंचायती राज विभाग, नगर निगम, नगर पालिका आदि हैं। जांच में शिक्षा विभाग का भर्ती घोटाला तक है।
बेसिक शिक्षा विभाग भर्ती घोटाले में कार्रवाई की तैयारी
विजिलेंस ने बेसिक शिक्षा विभाग के मृतक आश्रितों की भर्ती घोटाले में अधिकारियों और लिपिकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जांच में भ्रष्टाचार की परत दर परत खुल रहीं हैं। जिन आश्रितों ने पहले आवेदन किया था उन्हें नियमानुसार पहले नौकरी दी जानी थी। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया।
आय से अधिक संपत्ति के सबसे अधिक मामले
कई विभागों के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इनकी जांच की जा रही है। सबसे अधिक मामले आय से अधिक संपत्ति के हैं। एसपी विजिलेंस ने बताया कि शासन में शिकायत होने के बाद ही विजिलेंस ने इन सभी मामलों में जांच की है। जांच पूरी होने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
यह है स्थिति
जिले - मामले
आगरा - 15
हाथरस - 08
अलीगढ़ - 06
फिरोजाबाद - 04
मैनपुरी - 01
एटा - 03
कासगंज - 01
मथुरा - 05
लखनऊ - 03
यह भी पढ़ें:
आगरा में खुला विजिलेंस थाना, हेल्पलाइन नंबर भी शुरू, रिश्वत मांगने वालों की करें शिकायत
कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा