{"_id":"607289d08ebc3e245801ced5","slug":"agra-inspector-murder-case-police-recovered-tamancha-from-bushes-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा दरोगा हत्याकांड: आरोपी विश्वनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा दरोगा हत्याकांड: आरोपी विश्वनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया तमंचा
Sun, 11 Apr 2021 11:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:02 AM IST
सार
- छह घंटे की रिमांड के दौरान पूछताछ में विश्वनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने किया बरामद
- 24 मार्च को खंदौली के गांव नहर्रा में गोली मारकर की गई थी दरोगा प्रशांत यादव की हत्या
विज्ञापन
दरोगा हत्याकांड: हत्यारोपी विश्वनाथ (बायें), दरोगा प्रशांत कुमार यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में दरोगा प्रशांत यादव की हत्या में प्रयुक्त तमंचा शनिवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी विश्वनाथ ने हत्या के बाद भागते समय तमंचा नत्थी सिंह के नलकूप के पास स्थित झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर छह घंटे पूछताछ की थी।
विज्ञापन
एसओ खंदौली अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि आरोपी के पास दो तमंचे थे। पुलिस को घटना स्थल पर 12 बोर के तीन और 32 बोर कारतूस के दो खोखे मिले थे। 12 बोर का तमंचा पुलिस ने 27 मार्च को जैतपुर में मुठभेड़ के दौरान आरोपी से बरामद किया था।
विज्ञापन
बता दें कि 24 मार्च को खंदौली के गांव नहर्रा में सगे भाई विश्वनाथ और शिवनाथ के बीच आलू का हिस्सा लेने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर खंदौली थाने पर तैनात दरोगा प्रशांत यादव और एक सिपाही चंद्रसेन मौके पर पहुंचे थे। उसी दौरान विश्वनाथ ने गोली चला दी थी।
विज्ञापन
27 मार्च को आरोपी विश्वनाथ को किया था गिरफ्तार
गोली दरोगा प्रशांत यादव की गर्दन पर लगी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 27 मार्च को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने विश्वनाथ को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी थी।
बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। एसओ खंदौली ने बताया कि छह घंटे की रिमांड के दौरान पुलिस की पूछताछ में विश्वनाथ ने दूसरे तमंचे की जानकारी दी, जिसके बाद उसे बरामद किया गया।
दरोगा की आत्मशांति के लिए पुलिस ने किया हवन
खंदौली थाने मे तैनात दरोगा प्रशांत यादव की मौत के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए शनिवार को एसओ खंदौली सहित थाने में तैनात स्टाफ ने टेडेश्वर महादेव मंदिर में हवन किया। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी ने प्रार्थना की।